LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Education Department:आय से अधिक संपत्ति के आरोप में तिरहुत क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक निलंबित, विजिलेंस रेड में मिली थी करोड़ों की अवैध संपत्ति

Bihar Education Department: तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।...

Tirhut regional education deputy director suspended
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में तिरहुत क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक निलंबित- फोटो : social Media

Bihar Education Department: बिहार के शिक्षा महकमे में एक बार फिर भ्रष्टाचार की बू महक उठी है। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग ने सीधे निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार के निर्देश पर की है।

सूत्रों के मुताबिक़, विशेष निगरानी इकाई, पटना ने वीरेंद्र नारायण के खिलाफ आवास एवं अन्य स्थानों पर 11 सितंबर को छापेमारी की थी। इस छापेमारी में पता चला कि नारायण के पास उनकी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति मौजूद है। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह भ्रष्टाचार और गैरकानूनी तरीके से धन अर्जित करने का मामला है, जो सीधे बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के प्रावधानों के विपरीत है।

Diarch GO

वीरेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा, ताकि उनकी मूलभूत आवश्यकताएं बनी रहें। निलंबन काल में उनका मुख्यालय सारण प्रमंडल, छपरा के आरडीडीई कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अनुशासनिक कार्यवाही के अलग प्रारंभ का संकेत है। इसका मतलब यह है कि वीरेंद्र नारायण के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई विभागीय स्तर पर आगे बढ़ेगी। यह मामला सिस्टम के भीतर घुसी लूट और अवैध कमाई की कहानी है। छापेमारी और निलंबन ने यह साफ कर दिया है कि शिक्षा विभाग अब कानून और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा।

NSIT
Nsmch

विशेष निगरानी इकाई की कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हुआ है कि बिहार सरकार प्रशासनिक इमारतों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सख्त है। ऐसे मामलों में न केवल व्यक्तिगत अधिकारों की जांच होती है, बल्कि पूरे महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश भी जाता है।