LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

STET 2025 नोटिफिकेशन जारी, 11 से 19 सितंबर तक भरें फॉर्म, टीचर बनने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें अप्लाई और क्या है क्वालिफिकेशन

Bihar STET 2025: चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 11 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 19 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं....

STET 2025 नोटिफिकेशन जारी
चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू- फोटो : social Media

Bihar STET 2025: अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी ख़बर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  ने STET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब सभी इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर से 19 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार सीधे BPSC TRE-4 (चौथा चरण शिक्षक भर्ती) के लिए अप्लाई करने के योग्य होंगे। यानी एसटीईटी पास करना आपके टीचर बनने की पहली और सबसे अहम सीढ़ी है।चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए 11 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 19 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, वे सीधे BPSC TRE-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) के लिए अप्लाई करने के योग्य होंगे. यानी एसटीईटी क्लियर करना आपके टीचर बनने का सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप है. 

चुनावी मौसम में बिहार की सियासत को नई गरमी मिल गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने  बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान न सिर्फ़ नौजवानों के रोज़गार की उम्मीदें जगाता है बल्कि सूबे की सियासत में भी बड़ा संदेश देता है शिक्षा और रोज़गार पर सरकार की नज़र है।सरकारी स्कूलों में माध्यमिक (कक्षा 8 से 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12) स्तर पर शिक्षकों की तैनाती के लिए यह परीक्षा अब अनिवार्य है। 11 से 19 सितंबर तक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल bihar-stet.com के ज़रिये आवेदन कर सकेंगे। चुनावी साल में यह एलान विपक्ष और सत्ता, दोनों के लिए सियासी बहस का मुद्दा बनने वाला है।

माध्यमिक शिक्षक पद (कक्षा 8–10): स्नातक डिग्री + B.Ed. या B.L.Ed.

उच्च माध्यमिक शिक्षक पद (कक्षा 11–12): स्नातकोत्तर डिग्री + B.Ed. या B.L.Ed.

आवेदकों की उम्र 1 अगस्त 2025 तक 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के मुताबिक़ आयु में राहत मिलेगी।STET पास करने वाले अभ्यर्थी सीधे BPSC TRE-4 (चौथा चरण शिक्षक भर्ती) में शामिल होने के योग्य होंगे। यानी यह इम्तिहान टीचर बनने का पहला और सबसे अहम दरवाज़ा है। सियासी नज़रिए से देखें तो लाखों बेरोज़गार युवाओं के लिए यह नोटिफिकेशन किसी ‘तौहफ़ा-ए-रोज़गार’ से कम नहीं।

bihar-stet.com पर लॉग इन करें।नया रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें।योग्यता प्रमाणपत्र और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।फीस जमा कर आवेदन सबमिट करें।

NSIT
Nsmch

कहां करें आवेदन?

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.com

अप्लाई करने का तरीका (Step by Step)

रजिस्ट्रेशन करें

फॉर्म भरें

फीस जमा करें

STET 2025: सब्जेक्ट-वाइज योग्यता

पेपर 1 (माध्यमिक स्तर)

विषय: हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस आदि

योग्यता: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन + B.Ed. या इंटीग्रेटेड कोर्स

स्पेशल कॉम्बिनेशन:

मैथ्स: ग्रेजुएशन में मैथ्स + फिजिक्स/केमिस्ट्री/कंप्यूटर/स्टैटिस्टिक्स

साइंस: बायोलॉजी + बॉटनी + केमिस्ट्री या इंजीनियरिंग डिग्री

सोशल साइंस: हिस्ट्री/जियोग्राफी/इकोनॉमिक्स/पॉलिटिकल साइंस (हिस्ट्री/जियोग्राफी अनिवार्य)

लैंग्वेज सब्जेक्ट: संबंधित भाषा में ग्रेजुएशन

 पेपर 2 (उच्च माध्यमिक स्तर)

विषय: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, फिलॉसफी, होम साइंस आदि

योग्यता: मास्टर्स + B.Ed. / इंटीग्रेटेड बीए-बीएड / बीएससी-बीएड / 3 साल का बीएड-एमएड कोर्स

कॉमर्स

M.Com (50% मार्क्स)

विषय: अकाउंट्स, बिज़नेस स्टडीज़, आंत्रप्रेन्योरशिप

कंप्यूटर साइंस

MCA / MSc (CS)

B.Tech/BE (CS या IT)

BCA + मास्टर्स (किसी भी विषय में)

PG डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस (B.Ed. जरूरी नहीं)

 एग्रीकल्चर

ग्रेजुएशन इन एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर (50% मार्क्स)

M.Sc. इन Agronomy, Genetics, Plant Pathology, Soil Science आदि

 म्यूज़िक

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन म्यूज़िक

आवेदन के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स

10वीं और 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट

ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

B.Ed. या अन्य डिग्री/डिप्लोमा

निवास प्रमाणपत्र