LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

Bihar Education News: पटना में 25 जुलाई को गरजेंगे शिक्षक, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा के सामने माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना, सरकार को दी चेतावनी

Bihar Education News: बिहार के माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया है।...

Secondary teachers union
पटना में 25 जुलाई को गरजेंगे शिक्षक- फोटो : reporter

Bihar Education News: बिहार के माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। संघ के महासचिव और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने ऐलान किया है कि 25 जुलाई को संघ पटना विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेगा। यह आंदोलन शिक्षकों की 9 प्रमुख मांगों को लेकर किया जाएगा, जिसे लेकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तय की गई है।

शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि राज्य भर के शिक्षक वेतन, पदोन्नति, स्थानांतरण और पेंशन जैसे मामलों को लेकर लंबे समय से उपेक्षा और अनदेखी का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर 21 जुलाई तक संघ से वार्ता नहीं करती है, तो यह आंदोलन उग्र और व्यापक रूप लेगा।

संघ की प्रमुख मांगों में -पूर्व से कार्यरत शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों की सेवा में निरंतरता और पुरानी वेतनवृद्धि को जोड़ा जाए।15–18 वर्षों से कार्यरत नियोजित शिक्षकों को पदोन्नति शीघ्र दी जाए।विशिष्ट व विद्यालय शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण जल्द किया जाए।महिला, दिव्यांग व गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों का स्थानांतरण पास के विद्यालयों में हो।एचआरएमएस पोर्टल पर वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता की दरें जल्द अपलोड की जाएं।नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों की पदस्थापना में हो रही देरी समाप्त की जाए।पुस्तकालयाध्यक्षों को ई-शिक्षा कोष में लॉगइन पासवर्ड प्रदान किया जाए।पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली में सुधार किया जाए, ताकि समय पर स्कूल आने के बावजूद अनुपस्थित न दर्शाया जाए।

संघ ने यह स्पष्ट किया है कि यदि सरकार अब भी मौन साधे बैठी रही, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन शिक्षक आक्रोश रैली में तब्दील हो सकता है। 

NSIT
Nsmch