LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: बिहार में आज से बदल गया स्कूलों का टाइम, कड़कड़ाती ठंड में बच्चों को राहत, प्रशासन ने जारी किया सख्त नया आदेश

सुबह की सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाल दिया है। इसी ठंडक के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल समय में बड़ा बदलाव किया है।

Bihar School News
बिहार में आज से बदल गया स्कूलों का टाइम- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar School News:  दिसंबर का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही उत्तर भारत ठिठुरन की गिरफ्त में आ गया है और बिहार भी इससे अछूता नहीं रहा। सुबह की सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाल दिया है। इसी ठंडक के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल समय में बड़ा बदलाव किया है।

Diarch GO

प्रशासन के मुताबिक, अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नई टाइमिंग लागू कर दी गई है। अब कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

पटना जिलाधिकारी ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी संदेश जारी करते हुए कहा कि कड़कड़ाती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ निर्धारित समय के भीतर ही संचालित की जाएंगी।"यह आदेश अगले एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगा, जिसे मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

NSIT
Nsmch

ठंड की मार अब बिहार में तेज़ी से महसूस की जाने लगी है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री तक पहुँच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। सुबह और शाम की ठिठुरन से आम लोग परेशान हैं और कोहरे ने दृश्यता पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।

स्पष्ट है कि बिहार में ठंड की दस्तक अब ठिठुरन में बदल रही है और प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।