LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Teacher News:अब जींस-टीशर्ट में स्कूल नहीं जा सकेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख़्त फ़रमान

Bihar Teacher News: सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अब जींस और टी-शर्ट पहनकर विद्यालय आने की इजाज़त नहीं होगी।....

Bihar Teacher News
अब जींस-टीशर्ट में स्कूल नहीं जा सकेंगे शिक्षक- फोटो : meta

Bihar Teacher News:  सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अब जींस और टी-शर्ट पहनकर विद्यालय आने की इजाज़त नहीं होगी। पूर्वी चंपारण ज़िले के शिक्षा विभाग ने एक अहम आदेश जारी करते हुए साफ़ कर दिया है कि विद्यालय का माहौल अनुशासन और मर्यादा वाला होना चाहिए, न कि फैशन और फ़न का। इसी कड़ी में विभाग ने डीजे, डांस, गाना गाने और सोशल मीडिया पर रील बनाने जैसी गतिविधियों पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है।

शिक्षा विभाग के निदेशक सह अपर सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि सभी शिक्षक व कर्मचारी ड्रेस कोड का सख़्ती से पालन करें। इस आदेश का पालन नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई तय है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक किस प्रकार की पोशाक विद्यालय में पहनकर आ सकते हैं और किन कपड़ों पर रोक है।

दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पहले ही ज्ञापन संख्या-394, दिनांक 28 अगस्त 2019 को जारी किया गया था। उसमें सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को फ़ॉर्मल ड्रेस में विद्यालय आने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई शिक्षक और कर्मचारी टी-शर्ट और जींस में क्लास लेने पहुँच रहे हैं।

विभाग ने चेतावनी दी है कि मोबाइल फ़ोन का ज़्यादा इस्तेमाल, रील बनाना या विद्यालय परिसर को मनोरंजन का अड्डा बनाने जैसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अगर किसी शिक्षक ने इस आदेश की अवहेलना की तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

इससे पहले शिक्षा विभाग के चर्चित अधिकारी केके पाठक ने अपने कार्यालय में भी जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लगाई थी। हाल ही में विभागीय समीक्षा बैठकों में पाया गया था कि कई विद्यालयों में नामांकन तो ज़्यादा है, लेकिन उपस्थिति बेहद कम दर्ज हो रही है।

इसी संदर्भ में नया आदेश यह भी कहता है कि अगर कोई छात्र-छात्रा लगातार अनुपस्थित रहता है तो उसके माता-पिता या अभिभावक से सीधे संपर्क किया जाएगा। शिक्षकों को यह पता लगाना होगा कि विद्यार्थी बीमारी की वजह से नहीं आ रहा या फिर विद्यालय के नाम पर कहीं और जैसे कोचिंग जा रहा है।