LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Teacher News:स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों पर अब सीधा एक्शन, विभाग ने रिपोर्ट किया तलब, ये काम करना होगा जरुरी

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति कम रहने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है।...

Bihar Teacher News
स्कूल से बंक मारने वाले शिक्षकों पर अब सीधा एक्शन- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति कम रहने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। विभाग ने सभी क्षेत्र शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन और मध्य विद्यालयों में पांच शिक्षक विद्यालय में मौजूद रहें। इसके अलावा, 30 सितंबर तक उपस्थिति की प्रगति पर रिपोर्ट भी विभाग को प्रस्तुत करनी होगी।

विभाग ने साफ किया है कि शिक्षक केवल उपस्थिति दर्ज कर जाने के बाद विद्यालय छोड़ नहीं पाएंगे। इस आदेश के तहत अब सभी शिक्षकों का ग्रुप फोटो शिक्षा विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चेतना सत्र और मध्याह्न भोजन जैसी गतिविधियों की तस्वीरें भी नियमित रूप से जमा करनी होंगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि जांच में पता चला कि कई शिक्षक लगातार एक ही बैकग्राउंड में हाजिरी दर्ज कर रहे थे और कभी-कभी सुबह और शाम की तस्वीरों में कपड़े बदलने के बावजूद उपस्थिति दर्ज हो रही थी।

दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक 10 से 18 सितंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित हुई। अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम (प्रोग्रेस रिपोर्ट) स्कूल स्तर पर 27 सितंबर को जारी किया जाएगा। इस दिन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है। संगोष्ठी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी और इसमें अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

संगोष्ठी में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सभी के सामने सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों के प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावकों को फोन के माध्यम से संगोष्ठी की जानकारी दें।

NSIT
Nsmch

जिला शिक्षा कार्यालय ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों के अंक प्रविष्ट किए जाएं। पोर्टल मूल्यांकन अवधि तक सक्रिय रहेगा और लॉग-इन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।