LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School News:स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग का नया फरमान, बिहार गीत से लेकर राष्ट्रगान तक अब अनिवार्य, शिक्षा व्यवस्था में सख्ती का दौर शुरू

Bihar School News:बिहार की सियासत में अब शिक्षा का तरन्नुम भी गूंजेगा। ..

Bihar School News
स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग का नया फरमान- फोटो : social Media

Bihar School News: बिहार की सियासत में अब शिक्षा का तरन्नुम भी गूंजेगा। शिक्षा विभाग ने एक ऐसा सख़्त वाज़ेह फरमान जारी किया है जिसने सरकारी स्कूलों और मदरसों की रोज़मर्रा की व्यवस्था में बड़ा इंकलाब ला दिया है। अब हर सुबह 9:30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा में बिहार गीत का सामूहिक पाठ और छुट्टी के वक़्त राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। यह सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि राज्य की तहज़ीब, पहचान और अदब के प्रति जुड़ाव बढ़ाने की सरकारी मुहिम है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. की इस एडवाइजरी में तालीम की दुनिया को अनुशासन की नई जंजीरों में पिरोने की कोशिश साफ दिखाई देती है। संस्कृत बोर्ड से लेकर मदरसा बोर्ड हर जगह यह नया तर्ज़-ए-अमल लागू होगा। सरकार का दावा है कि इससे राष्ट्रीयता का जज़्बा भी मजबूत होगा।

जहाँ एक तरफ बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यालयों के संचालन पर बेहद सख़्त हिदायतें दी गई हैं, वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को रोज़ाना होमवर्क देने और उसकी जांच को लाज़मी बताया गया है। विभाग ने साफ कर दिया कि तालीमी लापरवाही किसी सूरत में गवारा नहीं की जाएगी। ऐसा न हो कि किताबें धूल खाती रहें और बच्चे बेज़रिया मौज में घूमते रहें।

सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि अब सह-शिक्षा के मॉडल को हर स्कूल में अनिवार्य किया जाएगा। लड़के और लड़कियाँ एक ही कक्षा में बैठेंगे—यानी सामाजिक बराबरी और समझ का सबक भी अब पाठ्यक्रम का हिस्सा बन गया है।

NSIT
Nsmch

उधर जिला और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों को आदेश है कि वे वक्त-वक्त पर स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। कहीं भी कोताही, लापरवाही या हुज्जत दिखाई दी तो कार्रवाई तय है।यानी साफ संकेत सरकार शिक्षा में तरक्की चाहती है, और उसके लिए डंडा भी उठाने से गुरेज़ नहीं।