LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News: बिहार में खुशखबरी! शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 375 करोड़ की राशि मंजूर, जल्द होगा भुगतान, रिटायर्ड प्रोफेसरों को मिला बोनस

Bihar Teacher News: बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा दांव चला है। 375.97 करोड़ रुपये की मोटी रकम एक झटके में राज्य के 11 विश्वविद्यालयों को रिलीज कर दी गई है वो भी उस वक्त जब चुनाव की दस्तक हो चुकी है।

Bihar Teacher News
शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए 375 करोड़ की राशि मंजूर,- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा दांव चला है। 375.97 करोड़ रुपये की मोटी रकम एक झटके में राज्य के 11 विश्वविद्यालयों को रिलीज कर दी गई है वो भी उस वक्त जब चुनाव की दस्तक हो चुकी है। सवाल उठता है कि यह रिटायर्ड शिक्षकों को हक या सियासी हिसाब?

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल ने इस रकम की रिलीज का आदेश जारी किया है। बताया गया कि इस फंड से विश्वविद्यालयों और उसके अंगीभूत, अल्पसंख्यक तथा घाटानुदानित कॉलेजों में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जून-जुलाई के सेवांत लाभ का भुगतान किया जाएगा।

Diarch GO

11 यूनिवर्सिटी को मिला फंड इस तरह बंटा:

पटना विश्वविद्यालय: ₹23.55 करोड़

मगध विश्वविद्यालय: ₹68.83 करोड़

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय: ₹39.35 करोड़

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय: ₹59.32 करोड़

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय: ₹25.85 करोड़

पूर्णिया विश्वविद्यालय: ₹11.74 करोड़

मुंगेर विश्वविद्यालय: ₹4.73 करोड़

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय: ₹57.88 करोड़

जयप्रकाश विश्वविद्यालय: ₹21.56 करोड़

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय: ₹30.8 करोड़

बीएन मंडल विश्वविद्यालय: ₹32.36 करोड़

हालाकि कई यूनिवर्सिटीज में अब भी वेतन और पेंशन संबंधी गड़बड़ियां चल रही हैं। इससे पहले भी शिक्षा विभाग ने 407.83 करोड़ रुपये की राशि शिक्षकों के वेतन और अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए जारी की थी।