LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Bihar School News: मैथ में फेल बच्चे अब होंगे फर्स्ट क्लास, छुट्टियों में जोड़-घटाव का जोर, एसीएस डॉ सिद्धार्थ के हिला देने वाले प्लान को जान कर हो जाएंगे हैरान

Bihar School News: बिहार के सरकारीविद्यालयों में इस बार की गर्मी की छुट्टियां सिर्फ़ आराम का मौक़ा नहीं, बल्कि ‘गणित से यारी’ की सुनहरी खिड़की भी खोलने जा रही हैं.

Bihar School News
छुट्टी में बड़ा एजुकेशन एक्सपेरिमेंट! - फोटो : meta

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां सिर्फ मौज-मस्ती का मेला नहीं, बल्कि गणित की कमजोर कड़ियों को मजबूत करने का सुनहरा मौका लेकर आ रही हैं! शिक्षा विभाग ने एक सनसनीखेज पहल की घोषणा की है—2 जून से 21 जून 2025 तक चलने वाले ‘मैथ समर कैंप’ में कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों को गणित का जादू सिखाया जाएगा, जिन्हें जोड़-घटाव और गुणा-भाग में पसीने छूटते हैं। प्रथम संस्था के सहयोग से गांव-गांव, टोला-टोला तक पहुंचने वाली इस क्रांतिकारी योजना से बिहार के बच्चे गणित से डरना नहीं, दोस्ती करना सीखेंगे!

शिक्षा विभाग ने ASER टूल्स के जरिए उन बच्चों की पहचान कर ली है, जिन्हें बुनियादी अंकगणित जैसे जोड़-घटाव, गुणा-भाग, या भिन्न में दिक्कत है। इन चिन्हित बच्चों को विशेष निमंत्रण भेजकर कैंप में बुलाया गया है।

कैंप सुबह 7 से 9 बजे और शाम 5 से 7 बजे की दो शिफ्ट में चलेगा। हर बैच में सिर्फ 15 बच्चे होंगे, ताकि हर छात्र को व्यक्तिगत ध्यान मिले। बच्चों की सहूलियत के लिए गांव और मोहल्लों में ही कैंप लगाए जाएंगे।चटाई पर बैठकर बच्चों को बीजगणित के सूत्र नहीं रटाए जाएंगे। इसके बजाय, 60-90 मिनट की ‘हैंड्स-ऑन’ गतिविधियों के जरिए भिन्न, माप, और ज्यामिति को मजेदार खेलों के माध्यम से समझाया जाएगा।

हर शाम के सत्र के बाद 10 मिनट का ‘पेरेंट ब्रेक’ होगा, जिसमें स्वयंसेवक माता-पिता से बच्चों की प्रगति साझा करेंगे और घर पर अभ्यास के आसान तरीके बताएंगे। डीईओ को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी कैंप की कामयाबी का आधार होगी। माता-पिता को बच्चों के साथ गणित का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

 डायट के प्रशिक्षु शिक्षक, एनसीसी कैडेट, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, जीविका दीदियां, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, और बिहार कौशल विकास मिशन के ‘कुशल युवा’ इस कैंप को रंगीन बनाएंगे।चार दिन का विशेष ओरिएंटेशन दिया जा रहा है, ताकि वे बच्चों को गणित का डर भगाकर उसे मजेदार बनाना सीख सकें।गांव-गांव तक पहुंच: स्वयंसेवक बच्चों के टोले और मोहल्लों में पहुंचकर कैंप चलाएंगे, जिससे दूरी या संसाधनों की कमी कोई बाधा न बने।

शिक्षा विभाग का मिशन है कि कैंप के अंत तक हर बच्चा बुनियादी गणना में पारंगत हो जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे नए सत्र में गणित के प्रति आत्मविश्वास के साथ कक्षा में कदम रखें। इस पहल से न केवल बच्चों की गणितीय नींव मजबूत होगी, बल्कि उनके शैक्षिक भविष्य को भी नई उड़ान मिलेगी।

यह ‘मैथ समर कैंप’ बिहार के बच्चों के लिए गणित को डरावना सब्जेक्ट नहीं, बल्कि एक मजेदार दोस्त बनाने का मौका है। शिक्षा विभाग की इस सनसनीखेज पहल ने पूरे राज्य में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि यह कैंप कितने बच्चों के लिए गणित का जादू बिखेरेगा और बिहार के शिक्षा के भविष्य को कितना चमकाएगा! गणित से यारी, बिहार की नई तैयारी!