LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल में राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, बाल लीलाओं की प्रस्तुति ने बांधा समां

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया, जिसे देखकर स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और अभिभावक भाव-विभोर हो उठे।

Janmashtami
Janmashtami - फोटो : news4nation

Bihar News :  जन्माष्टमी की पूर्व संध्या आयोजित एक स्कूली कार्यक्रम में बच्चों अपनी मनमोहक बाल लीलाओं की प्रस्तुति से आकर्षक समां बांधा। गर्दनीबाग के साधनापुरी स्थित नैतिक्स किंडेरा ‘ए ब्रिटिश प्रीस्कूल’ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्लेग्रुप, मोंटेसरी 1, 2 और 3 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों के हाथों में बांसुरी और सिर पर मोरपंख उनकी मासूमियत और खूबसूरती को और निखार रहे थे। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया, जिसे देखकर स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और अभिभावक भाव-विभोर हो उठे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के उत्सव को यादगार बना दिया। 

समारोह के दौरान नन्हे राधा-कृष्ण ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, करुणा, सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया। बच्चों की झांकियों ने भगवान श्रीकृष्ण के उस संदेश को जीवंत कर दिया, जिसमें समाज को प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर किंडेरा ब्रिटिश प्रीस्कूल की प्रिंसिपल कामिनी प्रिया, स्कूल की कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम तथा शिक्षिकाएं गीतांजलि चंद्रा, तुलिका गुप्ता, प्रीति सिन्हा, सिम्मी कुमारी और अदिति कुमारी मौजूद रहीं। स्कूल की कोऑर्डिनेटर आयशा तबस्सुम ने कहा कि जन्माष्टमी समारोह में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम अदाओं और सुंदर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया।

NSIT
Nsmch