LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Government Rule: नीतीश सरकार छात्रों को देगी 1 लाख रुपए तक की सहायता, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें आवेदन

Bihar Government Rule: सीएम नीतीश ने छात्र-छात्राओं के लिए एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। सरकार छात्रों को 1 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। छात्र ऐसे आवेदन कर सकेंगे।

सीएम नीतीश
छात्रों के लिए बड़ी खबर - फोटो : social media

Bihar Government Rule: बिहार में युवाओं के लिए नीतीश सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में  अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के युवाओं को सिविल सेवा तथा अन्य बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के लिए विशेष पहल कर रही है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना ऐसे अभ्यर्थियों को आर्थिक सहारा देती है। जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की पहली बाधा पार कर मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मकसद SC/ST वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान आर्थिक संकट से मुक्त करना है। सरकार चाहती है कि योग्य अभ्यर्थी आर्थिक कारणों से पीछे न रहें और वे अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दे सकें।

Diarch GO

किन परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत निम्न परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सहायता दी जाती है। UPSC, BPSC, बिहार न्यायिक सेवा, NDA एवं CDS और SSC, रेलवे, बैंकिंग परीक्षाएं सहित अन्य प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका लाभ मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को सरकार ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है, जिससे वे मुख्य परीक्षा की तैयारी निश्चिंत होकर कर सकें।

पात्रता मानदंड

योजना का लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी। संबंधित प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पास होनी चाहिए। उम्मीदवार बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों। आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से संबंधित हों।

NSIT
Nsmch

आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल  scstonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। यह योजना हजारों SC/ST युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।