LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट जारी, महेश बने टॉपर, उत्कर्ष की सेकेंड रैंक, यहां चेक करें पूरा परिणाम

नीट यूजी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया. परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. रिजल्ट में राजस्थान के महेश ने पूरे देश के पहला स्थान हासिल किया है.

NEET UG Result 2025
NEET UG Result 2025- फोटो : news4nation

NEET UG Result 2025:  नीट यूजी परीक्षा 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया. परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। नतीजे neetnta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश ने टॉप किया है. राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड रैंक आई है। इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की।  रिजल्ट स्टूडेंट्स को उनके ईमेल पर भी भेजा जा रहा है।

20 लाख स्टूडेंट हुए थे शामिल 

एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से कहा गया था कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (नीट यूजी) का रिजल्ट 14 जून 2025 यानी आज तक घोषित कर दिया जाएगा। तय समय के मुताबिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को पूरे देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। इसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 

Diarch GO

NEET UG 2025 परिणाम: कैसे जांचें

आधिकारिक NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. होम पेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पिन दर्ज करें.  सभी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें. आपको आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. स्कोरकार्ड को प्रिंट कर अपने पास रख लें.

यहां मिलेगा दाखिला 

नीट यूजी परीक्षा के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

NSIT
Nsmch

ऐसे चेक करें परिणाम 

NEET UG परिणाम 2025 में मार्कशीट पर ये चेक करें. उम्मीदवार का नाम,  रोल नंबर, आवेदन संख्या, प्राप्त अंक (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान),  कुल अंक,  प्रतिशत स्कोर,  अखिल भारतीय रैंक (AIR),  कैटेगरी रैंक (यदि लागू हो),  NEET UG योग्यता स्थिति और कट-ऑफ अंक.