LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: बिहार में गुरुजी बने जल्लाद, झाड़ू नहीं लगाने पर छात्र की हड्डी तोड़ डाली

Bihar School News:एक शिक्षक ने पांचवीं कक्षा के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर टूट गया। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल में झाड़ू नहीं लगाया।

Bihar School News
बिहार में गुरुजी बने जल्लाद- फोटो : Meta

Bihar School News:एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मोरारपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने पांचवीं कक्षा के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पैर टूट गया। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल में झाड़ू नहीं लगाया।

पीड़ित छात्र की पहचान ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश कुमार रविदास के बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार को सूरज अपने दो साथियों के साथ स्कूल गया था। वहां शिक्षक ने तीनों बच्चों को कक्षा और बरामदे की सफाई करने का आदेश दिया। बच्चों ने क्लासरूम तो साफ कर दिया, लेकिन बरामदा साफ नहीं किया। बस इतनी सी बात पर शिक्षक आगबबूला हो गए और तीनों को बुरी तरह पीट डाला।

Diarch GO

पिटाई से सूरज कुमार का बायां पैर टूट गया। घायल सूरज को फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सूरज के परिजन और ग्रामीण बुधवार को स्कूल पहुंचे और आरोपित शिक्षक को सामने लाने की मांग करने लगे। पीड़ित परिजनों ने एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

NSIT
Nsmch

एससी-एसटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। शिकायत मिल चुकी है और पुलिस जांच कर रही है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने चाहिए, वहीं मासूम छात्रों को डंडे और जुल्म से डराया-धमकाया जा रहा है।