LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Teacher News: पूजा के नाम पर शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता, बाल बालाओं के ठुमकों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: नवरात्री के पावन पर्व के समापन पर एक स्कूल परिसर में हुई अश्लीलता की घटना अब सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकी है।...

Bihar Teacher News
पूजा के नाम पर शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: नवरात्री के पावन पर्व के समापन पर एक स्कूल परिसर में हुई अश्लीलता की घटना अब सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकी है। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सरैया का बताया जा रहा है कि इस विद्यालय के परिसर में बाल बालाओं को अश्लील गानों पर ठुमका लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल के मैदान में ठुमके लगा रहे हैं, जबकि इस उम्र में उन्हें शिक्षा के मूल्यों और संस्कारों की सीख दी जानी चाहिए थी। घटना के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस कार्यक्रम का आयोजन किसके निर्देश पर किया गया और क्या ऐसे आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन ने अनुमति दी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों में गहरी चिंता और नाराज़गी पैदा कर दी है। कई अभिभावक और शिक्षक समुदाय के लोग इस कार्यक्रम को शिक्षा के मूल उद्देश्यों के खिलाफ करार दे रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी इस घटना के सामने आने के बाद कार्रवाई के लिए विवश हो गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह आयोजन नवरात्री पर्व के समापन समारोह के तहत किया गया था, लेकिन अश्लील गीतों पर बच्चों को ठुमका लगाने के लिए प्रोत्साहित करना किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं हुई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूलों में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा