LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School News:कबाड़ में बिक रहे बिहार के सरकारी स्कूलों के किताब, शिक्षा तंत्र की सच्चाई आई सामने

Bihar School News:शिक्षा के लिए नई तकनीक और योजनाओं की बात करने वाला शिक्षा विभाग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हैरान करने वाले वीडियो के कारण आलोचना के घेरे में आ गया है।

Bihar School Books Sold as Scrap
कबाड़ में बिक रहे बिहार के सरकारी स्कूलों के किताब- फोटो : reporter

Bihar School News:शिक्षा के लिए नई तकनीक और योजनाओं की बात करने वाला शिक्षा विभाग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हैरान करने वाले वीडियो के कारण आलोचना के घेरे में आ गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक सरकारी स्कूल में बच्चों की किताबें कबाड़ी को बेची जा रही हैं।

यह घटना  मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किताबें किस सत्र की हैं और क्या ये किताबें बच्चों को वितरण के लिए आई थीं।

अगर सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए किताबें आई थीं तो ये कबाड़ी को कैसे बेची जा सकती हैं?क्या इस स्कूल के बच्चों को कभी किताबें मिलीं या उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा गया?शिक्षक और प्रशासन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती, जबकि बच्चों के अधिकारों का हनन हो रहा है?शिक्षा विभाग की साक्षरता सुधार और मिड-डे मील जैसी योजनाओं का फायदा बच्चों तक क्यों नहीं पहुंच रहा?

हालांकि News4Nation वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहा स्कूल मधुरपट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय है। वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की निगरानी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

सरकारी शिक्षा योजनाओं में बच्चों को मुफ्त किताबें, मिड-डे मील और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। लेकिन इस वीडियो ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं अभी भी मौजूद हैं।

अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है। शिक्षक और स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी होगा ताकि बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं समय पर और सही तरीके से उपलब्ध हो सकें।

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा