LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar teacher News:स्कूल छोड़ कर चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी! हेडमास्टर पर बड़े साहब ने गिरा दी गाज, पड़ गए भारी फेरा में....

Bihar Teacher News: चुनावी मौसम के बीच एक हेडमास्टर की राजनीतिक दीवानगी उसे सीधे निलंबन तक ले आई। ...

headmaster suspended
हेडमास्टर पर बड़े साहब ने गिरा दी गाज- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: चुनावी मौसम के बीच एक हेडमास्टर की राजनीतिक दीवानगी उसे सीधे निलंबन तक ले आई। राजकीय मध्य विद्यालय कोबया, मोतीहारी हरसिद्धि के प्रधानाध्यापक बीरेंद्र महतो को स्कूल की जिम्मेदारी छोड़कर राजनीतिक दल के कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े और जयकारों के बीच पाया गया। यही उत्साह जब वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर तैर गया, तो शिक्षा विभाग की नज़र पड़ते ही मामला तूल पकड़ गया।


Diarch GO

वायरल वीडियो में हेडमास्टर की मौजूदगी और नारेबाज़ी साफ दिखाई दी। मामला गंभीर थासरकारी पद, चुनाव आचार संहिता और शिक्षा व्यवस्था तीनों की साख दांव पर थी। इसी आधार पर मोतीहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने बीडीओ हरसिद्धि की जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए एचएम पर कार्रवाई ठोक दी और निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

डीईओ ने एचएम से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन न तो जवाब मिला और न ही कोई सफाई। इस चुप्पी ने संदेह को और पुख्ता कर दिया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं बीडीओ की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए यानि कि सरकारी ड्यूटी छोड़ कर राजनीतिक दल का प्रचार, वह भी खुलेआम और कैमरे के सामने।

NSIT
Nsmch

इसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए बीरेंद्र महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीआरसी रामगढ़वा निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इस निर्णय के बाद शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है। चर्चा यह कि यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है सरकारी पद पर रहकर राजनीतिक दल का प्रचार करना सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सेवा शर्तों के खिलाफ अपराध है।

मोतीहारी में यह फैसला यह साफ कर रहा है कि इस चुनावी माहौल में सरकारी फरमानों से ज़रा सा भी कदम बाहर पड़ा, तो विभाग की तलवार तुरंत चल जाएगी।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार