LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बच्चों के लिए सख्त नियम जारी, ये किए तो पड़ेगा महंगा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सख्त नियम जारी किया है। साथ ही अभिभावकों के लिए भी आदेश जारी किया है...

शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग का नया आदेश - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने यह फैसला छात्रों के हित के लिए लिया है। शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार सभी सरकारी स्कूलों में अब छात्र मोबाइल फोन के साथ प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छात्रों के लिए मोबाइल फोन बैन रहेगा। इसको लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, अगर कोई बच्चा स्कूल में मोबाइल फोन लाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और इसकी जानकारी तत्काल अभिभावकों को दी जाएगी।

बच्चों के मोबाइल प्रयोग पर रोक 

जिला शिक्षा कार्यालय ने स्कूल प्रधानों को निर्देश दिया है कि बच्चों के मोबाइल प्रयोग पर नियंत्रण के लिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए। स्कूलों में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक में बताया जाएगा कि मोबाइल का अधिक इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता पर नकारात्मक असर डालता है। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को मोबाइल केवल तब ही दिया जाए जब वह बिल्कुल जरूरी हो।

बोर्ड परीक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई

फरवरी 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। शिक्षक बच्चों को उदाहरणों के माध्यम से समझाएंगे कि मोबाइल से पढ़ाई की तुलना में किताबों से पढ़ना अधिक लाभदायक है।

स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे निर्देश

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि सभी स्कूलों की दीवारों पर मोबाइल फोन पर लगे प्रतिबंध की सूचना लिखी जाएगी ताकि आने वाले अभिभावकों को भी यह स्पष्ट रूप से दिखे कि स्कूल परिसर में मोबाइल लाना वर्जित है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घर पर भी बच्चों की पढ़ाई के समय मोबाइल फोन से दूरी बनाएं रखें। बच्चों को किताबों से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उनका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

NSIT
Nsmch