LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Teacher News: बुरी तरह फंस गए गुरुजी, छात्रों का उतर सुन कर बड़े साहब हुए फायर ,वेतन रोकने की दी चेतावनी

Bihar Teacher News: बड़े साहब एकाएक स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे, और बच्चों से प्रश्न करना शुरु किया तो जवाब सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। ...

Bihar teacher
बुरी तरह फंस गए गुरुजी- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बड़े साहब एकाएक स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे, और  बच्चों से प्रश्न करना शुरु किया तो जवाब सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। बच्चों के कमजोर प्रदर्शन से नाराज़ होकर डीएम ने गणित और रसायन विज्ञान के शिक्षकों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर एक हफ़्ते में बच्चों की पढ़ाई में सुधार नहीं दिखा, तो वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही बीईओ को एक सप्ताह बाद पुनः जांच करने का निर्देश दिया गया।

खगड़िया के डीएम नवीन कुमार ने शुक्रवार को अलौली प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों और महादलित टोलों का जायज़ा लिया। जब वे उच्च माध्यमिक विद्यालय छरापर्टी पहुँचे, तो छात्रों की कम उपस्थिति देखकर उन्होंने चिंता जताई।

डीएम सीधे कक्षा 9 के बच्चों के बीच पहुँचे और रसायन विज्ञान और गणित से सवाल पूछने लगे। उन्होंने मूलक , डिस्टिलेशन  और सांख्यिकीजैसे बेसिक टॉपिक्स पर प्रश्न किए। कुछ बच्चों ने सही जवाब दिया, लेकिन अधिकांश छात्र चुप्पी साध गए।

डीएम नवीन कुमार ने कहा कि कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर नहीं होता, बस पढ़ाने का तरीका सरल और असरदार होना चाहिए। शिक्षक अगर ईमानदारी से मेहनत करें तो बच्चे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

NSIT
Nsmch

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं और महादलित बस्तियों की स्थिति भी जानी। साथ ही ज़रूरी सुधार के निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण में डीडीसी अभिषेक पलासिया और सिविल सर्जन रमेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।