LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: भीषण गर्मी में बच्चों के लिए फरिश्ता बने हेडमास्टर, निजी खर्च से बांटे छाते, पेश की मानवीयता की मिसाल

Bihar School News: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच एक शिक्षक ने बच्चों के लिए राहत की छांव बना दी।

Khagaria Headmaster Distributes Umbrellas for Kids Amid Heat
भीषण गर्मी में मासूमों के लिए उम्मीद बने हेडमास्टर- फोटो : reporter

Bihar School News: सियासत और प्रशासन की खबरों के बीच कभी-कभी ऐसी तस्वीर सामने आती है, जो सिस्टम से ज्यादा इंसानियत को चमका देती है। ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली पहल आई है खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से, जहां भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच एक शिक्षक ने बच्चों के लिए राहत की छांव बना दी।

मध्य विद्यालय शर्मा टोला मोहनिया के प्रधानाध्यापक जय जय राम यादव ने अपनी जेब से खर्च कर करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को छाते बांटे। ये वही बच्चे हैं, जो रोज़ लगभग एक किलोमीटर का सफर तपती धूप में तय कर स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में यह छोटा-सा कदम उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं।

Diarch GO

जहां एक तरफ गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है, वहीं इस पहल ने शिक्षा व्यवस्था के भीतर मौजूद संवेदनशील चेहरे को उजागर किया है। हेडमास्टर का यह कदम सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और इंसानियत का जिंदा सबूत माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। लोग खुले शब्दों में कह रहे हैं कि ऐसे शिक्षक ही असली सिस्टम के हीरो होते हैं, जो किताबों के साथ-साथ बच्चों की जिंदगी को भी सुरक्षित बनाने की सोच रखते हैं।

NSIT
Nsmch

यह घटना उस दौर में सामने आई है जब कई जगह शिक्षा व्यवस्था सिर्फ औपचारिकताओं में उलझी दिखती है, लेकिन जय जय राम यादव जैसे शिक्षक यह संदेश दे रहे हैं कि असली शिक्षा सेवा और संवेदनशीलता से शुरू होती है। यह पहल एक साधारण घटना नहीं, बल्कि एक बड़ा सामाजिक संदेश है कि बदलाव हमेशा बड़े फैसलों से नहीं, छोटे लेकिन दिल से किए गए कामों से भी आता है।

रिपोर्ट- अमित कुमार