LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School News: शिक्षा के मंदिर में शैतान की काली करतूत, बिहार में गुरु-शिष्य परंपरा हुई लहूलुहान, फरार हेडमास्टर की तलाश में पुलिस

Bihar School News: हेडमास्टर बच्चियों को अपने चेंबर में बुलाकर उनसे पैर दबवाता था और बेंच पर सुलाकर उनके साथ बदसलूकी करता था।

Bihar School News
शिक्षा के मंदिर में गुरुजी की काली करतूत- फोटो : social Media

Bihar School News: बिहार से एक ऐसी ससनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है। जहानाबाद के राजकीयकृत उर्दू मध्य स्कूल, मलहचक मोड़ के गलियारों में शिक्षा की लौ जलाने की जगह, एक हवस के दरिंदे ने मासूम बच्चियों के बचपन को कुचलने की नापाक कोशिश की। हेडमास्टर संजय कुमार, जिसे समाज ने गुरु का दर्जा दिया था, वह असल में भेड़ की खाल में भेड़िया निकला। बिहार के जहानाबाद में हेडमास्टर पर छठी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी और उनके निजी अंगों  को गलत तरीके से छूने का संगीन इल्जाम लगा है।

खौफ और दहशत का काला खेल छात्राओं की आपबीती किसी खौफनाक दास्तान से कम नहीं है। आरोप है कि यह गुनाह पिछले कई दिनों से जारी था। हेडमास्टर बच्चियों को अपने चेंबर में बुलाकर उनसे पैर दबवाता था और बेंच पर सुलाकर उनके साथ बदसलूकी करता था। जब मासूमों ने विरोध की हिम्मत जुटाई, तो आरोपी अपनी हैवानियत पर उतर आया। उसने बच्चियों को जमीन पर पटक-पटक कर जान से मारने की धमकी  दी। छात्राओं ने बताया कि वह उन्हें डराता था कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें 'खत्म' कर देगा।

अवाम का गुस्सा और मुजरिम का फरार होना जब इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ, तो इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। आक्रोशित अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। खुद को घिरता देख और कानून के शिकंजे के डर से आरोपी हेडमास्टर मौका पाकर वहां से चंपत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कानूनी शिकंजा और तफ्तीश नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के मुताबिक, एक पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी  दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस फरार मुजरिम की तलाश में जगह-जगह छापेमारी  कर रही है। कानून की नजर में यह न केवल एक अपराध है, बल्कि विश्वास की हत्या है। जहानाबाद की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर 'रक्षक ही भक्षक' बन जाए, तो बेटियां कहां महफूज रहेंगी? फिलहाल, पुलिस आरोपी के सुराग जुटाने में लगी है ताकि उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

NSIT
Nsmch