LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस, MD बिपिन सिंह का बड़ा ऐलान

Goal Institute
Goal Institute- फोटो : news4nation

Goal Institute: शिक्षा जगत में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुके Goal Institute ने आज बड़े उत्साह और गौरव के साथ अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। पिछले 28 वर्षों में इस संस्थान ने चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने में एक नई पहचान बनाई है और देशभर के लाखों विद्यार्थियों को सफलता के पथ पर अग्रसर किया है।

1997 में अपनी विनम्र शुरुआत से लेकर आज तक Goal Institute पूर्वी भारत का सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है। अब तक 2 लाख से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक इस संस्थान पर अपना विश्वास जता चुके हैं, जिनमें से 18,000 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में सफलता प्राप्त की है। संस्थान की 100% प्रामाणिकता इसकी सबसे बड़ी ताकत है—पिछले 28 वर्षों में एक भी फर्जी परिणाम प्रकाशित नहीं किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने कहा कि "मैं हृदय से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने Goal पर निरंतर भरोसा जताया। यही विश्वास हमें लगातार बेहतर करने और विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है।" सहायक निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि "Goal Institute की सफलता के पीछे केवल कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को अपनी जिम्मेदारी मानने का दृष्टिकोण है। मैं सभी को उनके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूँ।"

अनुसंधान एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि "हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि हम शिक्षा पद्धति को नवीनतम शोध और तकनीक से जोड़कर विद्यार्थियों को सर्वोत्तम परिणाम दिला सकें। Goal परिवार का हिस्सा बनकर मैं सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार प्रकट करता हूँ।" शैक्षणिक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि "Goal Institute की अकादमिक सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम हर वर्ष नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं सभी का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।"

NSIT
Nsmch

अपने 28 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में Goal Institute ने न केवल श्रेष्ठ परिणाम अनुपात दिया है बल्कि Goal Education Village जैसी अनूठी अवधारणा को मूर्त रूप दिया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक आदर्श परिसर है। यही नहीं, संस्थान पूरे देश में सबसे अधिक टेस्ट आयोजित करने वाला संस्थान भी माना जाता है और विद्यार्थियों को Self Study Supported Care System जैसी अद्वितीय सुविधा प्रदान करता है।