LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School Closed: आज 22 अगस्त को निजी और सरकारी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी,बच्चों की सुरक्षा पहले, प्रशासन ने इस कारण दिए आदेश

Bihar School Closed: जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

Bihar School Closed
आज सभी स्कूल रहेंगे बंद- फोटो : Meta

Bihar School Closed: जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को गया आगमन और बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले के विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों और भीड़ का दबाव रहेगा। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अभिभावकों की सुविधा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 अगस्त को सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि इस सभा में करीब तीन लाख लोग शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की गई है। गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक पूरे मार्ग पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती रहेगी। जिले के कई छोटे-बड़े मार्गों पर आम जनता की आवाजाही सीमित कर दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें। जनसभा और प्रधानमंत्री के काफिले के कारण यातायात प्रभावित रहेगा, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोपरि है।

बहरहाल 22 अगस्त को गया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का असर केवल राजनीतिक मंच पर ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन और शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देगा।