LATEST NEWS

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी गुरुजी पर गाज, खतरे में 3035 शिक्षकों की नौकरी , नकली डिग्री से कुर्सी हथियाने वालों से सूद समेत होगी वेतन वसूली

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है।...

Fake Certificate Scam Threatens Jobs of 3 035 Bihar Teachers
बिहार में फर्जी गुरुजी पर गाज- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। फर्जी शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले 3035 शिक्षकों की पहचान कर ली गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के बाद सरकार ने ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

जांच एजेंसी ने इन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ अब तक 1830 एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कई शिक्षकों ने फर्जी विश्वविद्यालय, नकली कॉलेज और जाली प्रमाण पत्रों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की। इनमें कुछ मामले पड़ोसी देश नेपाल समेत देश के कई राज्यों से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के सामने आए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, चिह्नित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, नौकरी के दौरान उन्हें मिले वेतन, मानदेय और अन्य भुगतान की भी सूद समेत वसूली की जाएगी। निगरानी ब्यूरो ने फर्जी शिक्षकों की पूरी सूची आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सौंप दी है।दरअसल, साल 2006 से 2015 के बीच हुई शिक्षक बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद पटना हाई कोर्ट के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।

जांच के दौरान करीब 3.50 लाख शिक्षकों के 6.70 लाख प्रमाण पत्रों की पड़ताल की गई। इसमें नेपाल सहित देश के 378 बोर्ड और विश्वविद्यालयों से डिग्रियों की सत्यता की जांच कराई गई। कई मामलों में ऐसे कॉलेज मिले जो कागजों में तो मौजूद थे, लेकिन जमीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं था। वहीं कई संस्थानों ने प्रमाण पत्र जारी करने से ही इनकार कर दिया।

NSIT
Nsmch

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि कुछ शिक्षकों ने दूसरे व्यक्तियों के नाम पर जारी प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की। कई प्रमाण पत्रों में नाम, रोल नंबर और पते तक में गड़बड़ी मिली। कुछ शिक्षकों के दस्तावेजों से जुड़े रिकॉर्ड गायब होने के कारण जांच भी अधूरी रह गई।फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद कई शिक्षकों ने कार्रवाई के डर से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। अब सरकार की कार्रवाई से फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगरानी की जांच पूरी होने के साथ आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।