LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Teacher suspended: शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग में अश्लील वीडियो का कहर , महिला शिक्षिकाओं के सामने शर्मनाक हरकत, शिक्षक निलंबित

Teacher suspended:शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक चल रही थी, जिसमें अधिकारी, शिक्षक और शिक्षिकाएँ जुड़ी थीं। इसी दौरान अश्लील वीडियो ...

pornographic video in online meeting
शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में अश्लीलता का तूफ़ान- फोटो : social Media

Teacher suspended: शिक्षा विभाग से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे तंत्र की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। ऑनलाइन मीटिंग, जिसे ज्ञान, चर्चा और शैक्षिक विकास का माध्यम माना जाता है, अचानक शर्मिंदगी का मंच बन गई। मामला यूपी के एटा जिले के नगर क्षेत्र जलेसर का है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक चल रही थी, जिसमें अधिकारी, शिक्षक और शिक्षिकाएँ जुड़ी थीं। इसी दौरान अचानक किसी ने ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। दृश्य देखते ही बैठक का माहौल असहज हो गया और कई लोग तुरंत मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए।महिला शिक्षिकाओं की मौजूदगी में घटी इस घटना ने हड़कंप मचा दिया। संज्ञान में आते ही वीडियो को हटाया गया, लेकिन तब तक कई लोगों की नज़र इस पर पड़ चुकी थी।

एटा के बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच का आदेश दिया। जांच पूरी होने के बाद नगर क्षेत्र के एक शिक्षक को दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। बीईओ नेत्रपाल सिंह ने बताया कि संबंधित शिक्षक ने जाने-अनजाने में ग्रुप में अश्लील सामग्री डाल दी थी।

Diarch GO

यह घटना कोई पहली नहीं है। इससे पहले महाराजगंज जिले में भी ठीक ऐसी ही शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हुई थी। वहां कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में ई-चौपाल के दौरान गूगल मीट लिंक के जरिये एक शरारती तत्व जुड़ गया और अश्लील वीडियो चला दिया। उस समय बैठक में डीएम, बीएसए समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अश्लील वीडियो चलते ही पूरा माहौल बिगड़ गया और अधिकारी भी असहज हो उठे। यही नहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्थिति को और शर्मनाक बना दिया। इस पर तत्काल बीएसए के आदेश पर बीईओ फरेंदा ने तहरीर दी।

NSIT
Nsmch

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों   जाशन जेआर और अर्जुन   के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों का पता अज्ञात है, लेकिन साइबर टीम आईपी एड्रेस के आधार पर जांच में जुट गई है। जल्द ही नाम-पते की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग की ऑनलाइन मीटिंग्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मंच को बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बनाया गया था, वही अब कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों से बार-बार कलंकित हो रहा है।