LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School New Timing: बिहार में ठंड के चलते बच्चों के लिए बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 10 बजे शुरू होगी कक्षाएं, प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय

Bihar School New Timing: बिहार सरकार ने सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए संशोधित मॉडल समय सारणी जारी कर दिया है।

 Bihar Schools to Start at 10 AM for Students
बिहार में ठंड के चलते बच्चों के लिए बदला स्कूल टाइम- फोटो : social Media

Bihar School New Timing: बिहार सरकार ने सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए संशोधित मॉडल समय सारणी जारी किया है।  माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी इस आदेश ने पूरे सूबे के स्कूल सिस्टम को एक नई नज़्म (अनुशासन) में बांध दिया है।

नई व्यवस्था के तहत बिहार के सभी विद्यालय चाहे वे संस्कृत पाठशाला हों या उर्दू मदरसा अब सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। पहली घंटी सुबह 10 बजे बजेगी और ठीक 4 बजे स्कूल की छुट्टी होगी। 

Diarch GO

सरकार ने दिन की शुरुआत 9.30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा से तय की है, जिसमें बच्चों की पोशाक, गेटअप, बाल और नाखून की जांच होगी। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन और परिचर्चा कराई जाएगी यानी शिक्षा के साथ तहज़ीब भी सिखाने की कोशिश।

पढ़ाई की आठ घंटियों का साफ़-सुथरा खाका तय किया गया है। 12 बजे से 40 मिनट का मध्यांतर होगा, जिसमें बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे पोषण और पढ़ाई, दोनों पर बराबर ध्यान रहेगा।

NSIT
Nsmch

अब प्रधानाध्यापक की जवाबदेही तय कर दी गई है। रोज़ाना होमवर्क की जांच, पाठ्यक्रम की योजना और कमजोर छात्रों को आगे बैठाने जैसे निर्देश सीधे तौर पर स्कूल प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हैं। किसी शिक्षक की छुट्टी के कारण कक्षा बाधित न हो यह आदेश शिक्षा व्यवस्था में ढिलाई पर सीधा वार है।

हर कक्षा के लिए खेलकूद, संगीत और पेंटिंग की एक घंटा अनिवार्य कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक महदूद नहीं। शनिवार को गैरशैक्षणिक गतिविधियों बाल संसद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिये लोकतांत्रिक संस्कार गढ़ने की बात कही गई है।कुल मिलाकर, यह संशोधित समय सारणी सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि बिहार की शिक्षा राजनीति में इरादों का एलान है।