LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School Holiday: बिहार में जमकर दिवाली और छठ पूजा का लुत्फ़ उठा सकेंगे शिक्षक और छात्र, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

Bihar School Holiday: अक्टूबर में छात्रों और शिक्षकों के लिए डबल हॉलिडे का मौका होगा। छात्र और शिक्षक आराम से त्योहारों का आनंद ले सकेंगे। आइए जानते हैं दीवाली-छठ में कितने दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

Bihar School Holiday
Bihar School Holiday- फोटो : social media

Bihar School Holiday:  अक्टूबर के महीने में इस बार त्योहारों की रौनक रहने वाली है। नवरात्रि के समाप्त होते ही अब देशभर में दीपावली और छठ पूजा की तैयारियां शुरु हो गई है। बता दें कि, दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व एक ही महीने में आने से देशभर के स्कूलों में छुट्टियों का माहौल रहेगा। ये दोनों पर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के लिए भी विश्राम का अवसर लेकर आते हैं।

दिवाली-छठ में लंबी छुट्टी 

हालांकि दिवाली की तारीख को लेकर चल रहे भ्रम के कारण स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा को लेकर संशय बना हुआ है। दरअसल, स्कूलों में अवकाश का अंतिम निर्णय राज्य सरकारों के शिक्षा विभाग, केंद्रीय विद्यालय संगठन और निजी स्कूलों के प्रबंधन द्वारा तय किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में लक्ष्मी पूजा सहित दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन के चलते अधिकांश जगहों पर दिवाली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। 

18 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल 

इस दौरान देश के कई राज्यों में स्कूलों को 18 अक्टूबर (धनतेरस) से लेकर 23 अक्टूबर (भाई दूज) तक बंद रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश और बिहार में आमतौर पर 20 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी रहती है, जिसमें गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी शामिल होते हैं। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी इसी अवधि के दौरान दीपोत्सव को लेकर लंबी छुट्टियां घोषित की जाती हैं।

बिहार-झारखंड के स्कूलों में लंबा अवकाश 

दिवाली के तुरंत बाद पूर्वी भारत का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय महापर्व 25 अक्टूबर (शनिवार) को नहाय-खाय से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उषा अर्घ्य के साथ समाप्त होगा। इस दौरान बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्कूल बंद रहेंगे। इन राज्यों में छठ पूजा को लेकर दो से चार दिन का विशेष अवकाश घोषित किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

छात्रों के लिए डबल हॉलिडे

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी, जहां पूर्वांचली आबादी अधिक है कई निजी और स्थानीय स्कूल 27 या 28 अक्टूबर को एक दिन का वैकल्पिक अवकाश दे सकते हैं। त्योहारों के इस दौर में अक्टूबर का अंतिम पखवाड़ा देशभर के छात्रों के लिए डबल हॉलिडे सीजन लेकर आएगा। पहले दीपावली के उत्सव के रूप में और उसके बाद छठ पूजा के पावन अवसर पर छुट्टी रहेगी।