LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

शिक्षकों के लिए विकास आयुक्त एस. सिद्धार्थ का बड़ा संदेश, टीचरों से की विशेष अपील, जरुर करें यह काम

 S Siddharth
S Siddharth- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News : शिक्षक दिवस पर बिहार के विकास आयुक्त एस. सिद्धार्थ ने शुक्रवार को राज्य के सभी शिक्षकों के नाम एक खास संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर हम सभी उन शिक्षकों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने ज्ञान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे जीवन मूल्यों, अनुशासन, संस्कार और चरित्र निर्माण का मार्गदर्शन भी करते हैं। यही कारण है कि गुरू का स्थान हमारे समाज में सर्वोच्च माना गया है।

इस अवसर पर हम भारत के राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं, जिन्होंने शिक्षा को मानवता, नैतिकता और राष्ट्रीय विकास का आधार माना। उनका मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं, बल्कि समाज में समरसता, शांति और प्रगति का माध्यम है।

बिहार का हर बच्चा जब इन मूल्यों एवं आत्मविश्वास के साथ पढ़ना-लिखना सीखेगा तो वह निश्चित रूप से राष्ट्रीय निर्माण में अहम योगदान देगा। आप कहीं पर भी पदस्थापित हों सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालयों में, आपकी निष्ठा, परिश्रम और नवाचार से ही बिहार फिर से अपना गौरव प्राप्त कर सकेगा।


पुष्कर की रिपोर्ट