LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

ट्रेन के एसी कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाली महिला शिक्षिका की बढ़ी मुश्किलें... टीटी का गला काटने की थी धमकी

4 अक्तूबर को रांची से गोरखपुर जा रही ट्रेन में टीटीई से महिला शिक्षक उलझी थी. सिवान जिले में तैनाती है लेकिन अब शिक्षा विभाग विभागीय कार्रवाई कर सकता है.

ticketless woman teacher
ticketless woman teacher- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News : एक महिला शिक्षिका द्वारा ट्रेन के एसी कोच में अवैध रूप से यात्रा करने और टीटी से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब महिला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रांची से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में टिकट चेकिंग के दौरान एक महिला शिक्षक द्वारा टीटीई से बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर आरपीएफ देवरिया ने टीटीई की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला 4 अक्तूबर का है, जब टीटीई प्रकाश कुमार ट्रेन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शिक्षक, जो इन दिनों एकमा प्रखंड में कार्यरत हैं, सिवान स्टेशन से ही एसी कोच में बैठ गईं। जब टीटीई ने टिकट मांगा, तो महिला शिक्षक उनसे बहस करने लगीं। टीटीई द्वारा उतरने के लिए कहने पर उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया और अपने परिजनों को स्टेशन बुला लिया। देवरिया स्टेशन पर महिला शिक्षक और उनके परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया।

आरोप है कि महिला शिक्षक ने टीटीई को गला काट देने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया। उस दिन जुर्माना भरकर मामला शांत हुआ था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारी सख्त हो गए।

आरपीएफ देवरिया ने टीटीई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि जांच में संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। महिला शिक्षक और उनके पिता को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे अब तक उपस्थित नहीं हुए हैं।

NSIT
Nsmch

महिला पर अगर आरपीएफ द्वारा कार्रवाई की जाती है तो उसके बाद  महिला की शिक्षिका की नौकरी पर खतरा भी बढ़ सकता है. संभव है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो.