LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teachers News : सक्षमता परीक्षा -चतुर्थ 2025 का परिणाम जारी, पुरुष के मुकाबले महिला शिक्षिकाओं का जलवा, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

24 सितंबर से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,932 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं।

 सक्षमता परीक्षा -चतुर्थ 2025 का परिणाम
सक्षमता परीक्षा -चतुर्थ 2025 का परिणाम - फोटो : news4nation

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा (चतुर्थ), 2025 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि यह परीक्षा राज्य के स्थानीय निकायों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कक्षा 1–5, 6–8, 9–10 और 11–12 के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://sakshamtabihar.com  पर उपलब्ध है, जहां शिक्षक अभ्यर्थी अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।


4,932 शिक्षक सफल

समिति के अनुसार, 24 सितंबर से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,932 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 33.02 रहा।

Diarch GO


वर्गवार आंकड़ों की बात करें तो कक्षा 1–5 में 13,726 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें से 4,182 शिक्षक (30.47 प्रतिशत) सफल हुए। कक्षा 6–8 में 387 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिनमें 266 शिक्षक (68.73 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। कक्षा 9–10 में 592 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें 354 शिक्षक (59.80 प्रतिशत) सफल रहे। वहीं कक्षा 11–12 में 231 शिक्षकों ने परीक्षा दी, जिनमें से 130 शिक्षक (56.28 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।



14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल

इस परीक्षा में कुल 8,501 महिला शिक्षक और 6,435 पुरुष शिक्षक शामिल हुए थे। सफल घोषित शिक्षकों में 2,725 महिला शिक्षक और 2,207 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया परिणाम पूरी तरह से प्रोविजनल है। परिणाम प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग द्वारा सफल शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

NSIT
Nsmch


2,66,786 शिक्षक अभ्यर्थी सफल

सक्षमता परीक्षा पटना के बापू परीक्षा परिसर स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें भाषा से 30, सामान्य अध्ययन से 40 और संबंधित विषय से 80 प्रश्न शामिल थे। न्यूनतम उत्तीर्णांक सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, BC के लिए 36.5 प्रतिशत, EBC के लिए 34 प्रतिशत, SC/ST, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया था। समिति ने यह भी बताया कि अब तक आयोजित चारों सक्षमता परीक्षाओं में कुल 2,66,786 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हो चुके हैं।