LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar STET 2025: STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन कर भर सकेंगे फॉर्म

Bihar STET 2025: STET के अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। अगर अभ्यर्थियों ने अब तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है और उन्हें लग रहा कि आज आवेदन की अंतिम तिथि है तो खबराएं नहीं BSEB ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है...

बिहार एसटीईटी 2025
आवेदन की तिथि बढ़ी - फोटो : social media

Bihar STET 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई थी और पहले इसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई थी। 

केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन 

बीएसईबी ने साफ किया है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.com पर स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा। जिसके आधार पर उन्हें बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सीधे शामिल होने का मौका मिलेगा।

आवेदन शुल्क

एक पेपर के लिए

जनरल/बीसी/ईडब्ल्यूएस : ₹960

एससी/एसटी/पीएच : ₹760

दोनों पेपर के लिए

जनरल/बीसी/ईडब्ल्यूएस : ₹1440

एससी/एसटी/पीएच : ₹1140

बदल सकती है परीक्षा की भी तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया था कि परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा। अलग-अलग विषयों और क्षेत्रों के हिसाब से परीक्षा की शेड्यूलिंग तय होगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटरीकृत (CBT) मोड में कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। हालांकि आवेदन की तिथि के बढ़ने के बाद अब परीक्षा की तिथि भी बढ़ाई जा सकती है। 

शिक्षक भर्ती में अहम कड़ी

STET परीक्षा बिहार में शिक्षक भर्ती की सबसे अहम कड़ी है। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को आगे होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। STET के आयोजन से माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक उपलब्ध होंगे, जिससे शिक्षा की स्थिति में सुधार आएगा।

NSIT
Nsmch