LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Sarkari Naukri: खुशखबरी! बिहार में इस दिन से शुरु होगी लाइब्रेरियन की नियुक्ति प्रक्रिया, ये अभ्यर्थी होंगे योग्य, इतने पदों पर होगी बहाली, जानिए सब कुछ

Bihar Sarkari Naukri: शिक्षा विभाग इस दिन से लाइब्रेरियन की नियुुक्ति प्रक्रिया शुरु कर देगी। केवल योग्य अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आइए जानते हैं नियुक्ति से जुड़ी विशेष बातें...

लाइब्रेरियन
लाइब्रेरियन - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में लंबे समय से लाइब्रेरियन की नियुक्ति की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के सरकारी हाई स्कूल और प्लस-टू में पुस्तकालय अध्यक्षों की नई नियुक्ति प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक यानी सितंबर लास्ट तक शुरू हो सकती है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को शीघ्र रिक्त पदों का विवरण भेजने का निर्देश दिया है। नवादा, बेगूसराय, सारण, सुपौल और भोजपुर समेत कई जिलों से रिपोर्ट मिल चुकी है। अनुमान है कि इस बार करीब 6500 पदों पर बहाली होगी।

BPSC को भेजी जाएगी रोस्टर  

जिलों से प्राप्त आंकड़े और रोस्टर अनुमोदन के बाद रिक्तियां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएंगी। चयन की प्रक्रिया विद्यालय सहायक की तर्ज पर होगी। इसके लिए हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2025 को मंजूरी दी है।

BSEB करेगा परीक्षा का आयोजन 

शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी है। पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी, महिला, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग) को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री और बीएसईबी द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा में सफलता आवश्यक होगी।

पांच बार परीक्षा में बैठ सकेंगे अभ्यर्थी 

न्यूनतम आयु सीमा पहली अगस्त को 21 वर्ष तय की गई है। इस नियमावली के प्रथम क्रियान्वयन में अधिकतम आयु में 10 साल की राहत दी जाएगी। कोई भी उम्मीदवार अधिकतम पांच बार परीक्षा में बैठ सकेगा। गौरतलब है कि पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पहली बार 2008 में नियमावली बनी थी। इसके आधार पर 2010-11 में 2596 पदों पर संविदा के तहत नियुक्ति हुई थी, जिनमें से 2100 को नियोजित शिक्षक के समान दर्जा मिला था। फिलहाल राज्यभर के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1696 पुस्तकालय अध्यक्ष कार्यरत हैं।

NSIT
Nsmch

जिले के भीतर ही होगा स्थानांतरण 

यह पद जिला कैडर का होगा और सामान्यतः स्थानांतरण जिले के भीतर ही किया जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थिति में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को अन्य जिलों में स्थानांतरण का अधिकार रहेगा। सेवाकाल के दौरान मृत्यु की स्थिति में मृतक कर्मी के आश्रित को लिपिक या परिचारी पद पर नौकरी दी जाएगी।