LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar DElEd 2026: बिहार D.El.Ed 2026 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 30 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले की तैयारी, 24 दिसंबर तक आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Bihar DElEd 2026: बिहार में D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 11 दिसंबर से शुरू हो गई है। ...

Bihar D El Ed 2026
बिहार D.El.Ed 2026 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू- फोटो : X

Bihar DElEd 2026: बिहार में D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 11 दिसंबर से शुरू हो गई है। सेशन 2026-28 में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा किया जाएगा। बोर्ड ने राज्यभर के D.El.Ed संचालित 306 कॉलेजों की सूची और उनकी सीटें भी जारी कर दी हैं, जिनमें कुल 30,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन होने हैं।

एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। आइए जानते हैं आवेदन के लिए क्या योग्यता जरूरी है और परीक्षा पैटर्न कैसा होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।

आरक्षित श्रेणी को 45% अंकों की छूट मिलेगी।

मौलवी परीक्षा 50% अंकों के साथ पास करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों की उम्र एडमिशन वर्ष के पहले महीने के पहले दिन तक 17 वर्ष होना अनिवार्य है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए D.El.Ed रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

फोन नंबर व ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

एग्जाम पैटर्न

D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी प्रश्न 1-1 अंक के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 20 मिनट तय की गई है। प्रश्नों का विभाजन इस प्रकार होगा:

सामान्य हिंदी/उर्दू: 25

गणित: 25

साइंस: 20

सामाजिक अध्ययन: 20

सामान्य अंग्रेजी: 20

तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता: 10

परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी को कम से कम 35%, जबकि आरक्षित श्रेणियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

NSIT
Nsmch