LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar education news: बिहार बोर्ड का अल्टीमेटम, आखिरी मौका! मैट्रिक-इंटर छात्रों के लिए 3 सितंबर तक पंजीयन जरूरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन छात्रों को विशेष मौका दिया है जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना पंजीकरण के कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।

matric registration 2026
बिहार बोर्ड का अल्टीमेटम- फोटो : social Media

Bihar education news: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। समिति ने उन छात्रों को विशेष मौका दिया है जिनका अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना पंजीकरण के कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा।

समिति ने गुरुवार से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ शुरू कर दी है। यह पंजीयन प्रक्रिया तीन सितंबर तक चलेगी। इंटर के छात्रों का पंजीकरण विद्यालय प्रमुख seniorsecondary.biharboardonline.com पर और मैट्रिक के छात्रों का पंजीकरण secondary.biharboardonline.com पर करेंगे।

तीन सितंबर तक जिन छात्रों का पंजीकरण हो जाएगा, उनके घोषणा युक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड तैयार किए जाएंगे। इस कार्ड पर छात्र, माता-पिता और विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है। हस्ताक्षरित कार्ड को आठ सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक डमी कार्ड अपलोड नहीं किया गया तो ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन भरने का अधिकार नहीं मिलेगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को पंजीकरण शुल्क एक सितंबर तक अवश्य जमा करना होगा। यदि कोई छात्र एक सितंबर तक शुल्क नहीं देता है तो वह तीन सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ भुगतान कर पंजीकरण करा सकता है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में पंजीकरण का अवसर नहीं दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

समिति ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों का नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि पूरी सावधानी से भरी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी, क्योंकि बाद में सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

बोर्ड ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सभी पात्र छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित न रहें। हालांकि, समिति ने यह भी साफ कर दिया है कि नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी हालत में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रों और विद्यालयों दोनों के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया है समय पर पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करें, अन्यथा परीक्षा से बाहर होने का जोखिम उठाएं।