LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Education Department Transfer: शिक्षा विभाग में तबादला, बिहार के 6 प्रमंडलों में नए RDDE, 7 जिलों को मिले नए DEO, सरकार ने बदली पूरी कमान

Bihar Education Department Transfer: शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। ...

Bihar Appoints New RDDEs DEOs in Major Education Reshuffle
शिक्षा विभाग में तबादला- फोटो : reporter

Bihar Education Department Transfer: बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत बिहार शिक्षा सेवा के क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा (RDDE), संयुक्त सचिव, उप सचिव, जिला शिक्षा पदाधिकारी  और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षा व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य के छह प्रमंडलों में नए क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा  नियुक्त किए गए हैं। पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी अमित कुमार को सौंपी गई है, जबकि संजय कुमार चौधरी को मगध प्रमंडल का RDDE बनाया गया है। इसी तरह समर बहादुर सिंह को तिरहुत, सुभाष कुमार गुप्ता को भागलपुर, सईद अंसारी को कोशी तथा संजय कुमार को सारण प्रमंडल का क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा नियुक्त किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा संबंधी योजनाओं की निगरानी और अमल पहले से अधिक प्रभावी होगा।

वहीं जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार योगेश कुमार को पटना, सुरेंद्र कुमार को जहानाबाद, अमरेंद्र कुमार पांडेय को गोपालगंज, दुर्गा यादव को शिवहर, धनंजय कुमार पासवान को जमुई, दयाशंकर को औरंगाबाद तथा साहेब आलम को अररिया का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया गया है। इन अधिकारियों को जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं के बेहतर संचालन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह महज तबादला नहीं, बल्कि शिक्षा प्रशासन को नई दिशा देने की कवायद है। सरकार चाहती है कि स्कूलों में गुणवत्ता आधारित शिक्षा, योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से RDDE, संयुक्त सचिव, उप सचिव, DEO और DPO स्तर पर यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

NSIT
Nsmch

शिक्षा विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए। माना जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिहार की शिक्षा व्यवस्था में कार्य संस्कृति, निगरानी व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल सकता है।