LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: स्कूल में पढ़ाई कम, हाजिरी का खेल ज्यादा, जांच में शिक्षिका गायब, शिक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल

Bihar School News:शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ...

Bettiah School Probe Finds Attendance Scam Teacher Missing R
स्कूल में पढ़ाई कम, हाजिरी का खेल ज्यादा- फोटो : reporter

Bihar School News: पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटघरवा में ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजेश कुमार की जांच में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

जांच के दौरान शिक्षिका शहनाज प्रवीण विद्यालय में उपस्थित नहीं पाई गईं, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उनकी हाजिरी दर्ज थी। इस खुलासे के बाद पूरे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Diarch GO

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि शिक्षिका प्रतिदिन विद्यालय में आकर हाजिरी दर्ज करती हैं और इसके बाद स्कूल से अनुपस्थित हो जाती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजन श्रीवास्तव ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि कई बार शिक्षिका की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया गया और उनकी हाजिरी काटने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार उनके पति स्कूल पहुंचकर हंगामा और धमकी देने लगते थे।

NSIT
Nsmch

जांच के दौरान ई-शिक्षाकोष पोर्टल की भी समीक्षा की गई, जिसमें कई दिनों तक हाजिरी में गड़बड़ी और विलंब से उपस्थिति दर्ज करने की पुष्टि हुई है।

बीईओ राजेश कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

वहीं, शिक्षिका शहनाज प्रवीण के पति सुजीत मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण वह स्कूल से चली गई थीं और उन्होंने उस दिन का अवकाश लिया था।

रिपोर्ट- आशीष कुमार