LATEST NEWS

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली जिम्मेदारी
  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने

Rath Yatra 2025: पटना इस्कॉन से आज निकलेगी भव्य रथ यात्रा, भगवान जगन्नाथ रथ पर इन रुटों से करेंगे नगर भ्रमण, जानिए क्या है विशेष व्यवस्था

Rath Yatra 2025: पटना इस्कॉन में आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। पटना इस्कॉन से रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण करेंगे। आइए जानते हैं इसको लेकर क्या क्या विशेष व्यवस्था किया गया है।

रथ यात्रा 2025
रथ यात्रा 2025 - फोटो : social media

Rath Yatra 2025: राजधानी पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर इस्कॉन पटना की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के लिए दो रथ तैयार किए गए हैं। जिनमें मुख्य रथ की ऊंचाई 40 फीट है और यह आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस है।

रथ की विशेषता 

रथ का निर्माण पारंपरिक जगन्नाथपुरी शैली में किया गया है। पीले और लाल रंग के इस रथ पर शंख, गदा, पद्म जैसे धार्मिक चिन्हों की डिजाइन बनाई गई है। रथ के निर्माण में ओडिशा से आए कारीगरों ने हिस्सा लिया। वहीं रथ के ऊपरी हिस्से पर स्थापित गदा मायापुर से मंगाई गई है। रथ के आगे 'हरे कृष्णा', 'जय जगन्नाथ', 'जय बलदेव', और 'जय सुभद्रा' अंकित किया गया है।

2 बजे से नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे भगवान जगन्नाथ 

भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन के वस्त्र मायापुर और वृंदावन से मंगवाए गए हैं। जो रथ यात्रा में विशेष आकर्षण होंगे। इस भव्य आयोजन के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी आमंत्रण भेजा गया है। दोपहर 2 बजे ओडिशा के कलाकारों द्वारा ओडिसी नृत्य 'मंगलाचरण' की प्रस्तुति के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ होगा। यह नृत्य भगवान जगन्नाथ को समर्पित है और आयोजन की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाएगा। दिल्ली और वाराणसी से आई कीर्तन मंडलियां भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगी।

महाआरती का किया जाएगा आयोजन 

रथ को बेंगलुरु, कोलकाता और थाईलैंड से मंगवाए गए गुलाब, गेंदा, ऑर्किड, गुलदाउदी जैसे फूलों से सजाया गया है। यात्रा के दौरान फूलों की वर्षा की जाएगी और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा दोपहर 2 बजे से पटना इस्कॉन मंदिर से निकलेगी। 

NSIT
Nsmch

इन रुटों से निकलेगी यात्रा 

रथ यात्रा की रुट तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, विद्युत भवन, हाईकोर्ट, बिहार म्यूजियम, पटना वीमेंस कॉलेज, कोतवाली, डाक बंगला चौराहा, मौर्या लोक होते हुए वापस इस्कॉन मंदिर आएगी। इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। प्रसाद के लिए मूंगफली, मिश्री सौंफ का पैकेट  तैयार किया गया है। रथ यात्रा के दौरान प्रसाद को भक्तों में बांटा जाएगा। वहीं शाम में इस्कॉन मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।