LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन बन रहे शुभ योग, इन 3 राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए कैसे

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन तीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर...

गंगा दशहरा
गंगा दशहरा पर बन रहे शुभ योग - फोटो : social media

Ganga Dussehra 2025:  पूरे देश में आज गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, जिसे "गंगावतरण" के रूप में जाना जाता है। आज के दिन गंगा स्नान, दान, और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की परंपरा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है।

बन रहे हैं शुभ संयोग

इस वर्ष गंगा दशहरा के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज वसुमान योग बन रहा है जो शुभ फलदायी माना जाता है। इसके अलावा, मिथुन राशि में स्थित चंद्रमा और गुरु (बृहस्पति) एक-दूसरे से केंद्र योग में आ रहे हैं। जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इन योगों का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों पर सकारात्मक रहेगा।

राशि अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन?

मिथुन राशि- गंगा दशहरा का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। साथ ही, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, शत्रु पक्ष से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि- आज का दिन व्यवसायियों और नौकरीपेशा दोनों के लिए शुभ संकेत ला रहा है। व्यवसाय में नई डील या लाभ के संकेत हैं। धर्म-कर्म में भी आपका रुझान बढ़ेगा। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है।

NSIT
Nsmch

मीन राशि- गंगा दशहरा का यह दिन आपके करियर और आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है और मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप किसी तनाव में हैं, तो आज समाधान मिलने की संभावना है।

गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान- 5 जून को सुबह 4:07 बजे तक

सिद्धि योग- 5 जून को सुबह 9:14 बजे तक, जो गंगा स्नान व दान के लिए विशेष शुभ माना गया है।

रवि योग- 5 जून को पूरे दिन रहेगा, जो दिनभर के कार्यों को शुभ फलदायी बनाता है।

गंगा दशहरा का धार्मिक महत्त्व

गंगा दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का पर्व है। यह दिन गंगा स्नान, दश पापों के नाश और पूर्वजों के तर्पण का श्रेष्ठ समय माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन गंगा स्नान और दान से पापनाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है।