LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Bhagalpur Ganga Ghat: माघी पूर्णिमा पर भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब , बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

माघी पूर्णिमा,maghi purnima 2025,bhagalpur ganga ghat news,bhagalpur ganga ghat,sultanganj ganga ghat,sultanganj ghat ,bihar news,bihar video news,बिहार न्यूज,बिहार का समाचार

Bhagalpur Ganga Ghat
गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब- फोटो : Reporter

Bhagalpur Ganga Ghat: माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आस्था और विश्वास से ओतप्रोत भक्त सुबह से ही गंगा तट पर जुटने लगे। सूर्य की किरणों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। बरारी सीढ़ी घाट, पुल घाट, पिपली धाम घाट, मुसहरी घाट और बटेश्वर घाट जैसे प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाकर अपने परिवार, समाज और देश के लिए मंगलकामनाएं कीं।

एक ओर श्रद्धालु अपने धार्मिक अनुष्ठान में मग्न थे, तो दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। नगर निगम द्वारा सफाई और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे भक्तों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गंगा किनारे गंदगी और अव्यवस्था के बीच भी श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को बनाए रखा।

एसडीआरएफ और आपदा मित्र की टीम किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क थी, लेकिन नगर निगम की उदासीनता ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

NSIT
Nsmch

गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवारों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण के लिए प्रार्थनाएं कीं। घाटों पर भजन-कीर्तन गूंज रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु पूजा के बाद गंगाजल अपने घर ले जाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, नगर निगम की लापरवाही के चलते श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी आस्था के आगे ये कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ गईं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पवित्र अवसर के दौरान सामने आई कमियों से सबक लेकर आने वाले पर्वों पर बेहतर व्यवस्था कर पाता है या नहीं।

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप