LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा शुरू होने की तिथि तय, 11 मार्च से पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे कपाट

हिंदुओं की सबसे प्रमुख तीर्थ यात्राओं में एक चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है. वर्ष 2025 में चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण की शुरुआत 11 मार्च को होगी .

Chardham Yatra
Chardham Yatra- फोटो : news4nation

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनेत्री यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। इस यात्रा के लिए पंजीकरण 11 मार्च से शुरू होगा। हर बार की तरह इस बार भी यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इससे चारों धाम यात्रा के दौरान सुरक्षा में मदद मिलेगी। 

इस साल गंगोत्री और यमुनेत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल से खुलेंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 मार्च से शुरू होगा। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। वहीं, बद्रीनाथ धाम 4 मई को खोला जाएगा। पिछले साल 46 लाख से ज्यादा लोग चारीधाम यात्रा पर गए थे. पिछली बार यात्रा शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आई थी. वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

इसलिए इस बार 60 फीसदी ऑनलाइन और 40 फीसदी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू होगा। ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर किया जाएगा। पंजीकरण के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में 20-20 और विकासनगर में 15 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। 

यात्रा से एक महीने पहले किसी भी वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी श्रद्धालुओं को सामान्य प्रक्रिया से ही दर्शन करने होंगे। यात्रा मार्ग को छोटे-छोटे सेक्टरों में बांटा जाएगा और हर 10 किलोमीटर पर पुलिस पोस्ट होंगी। अतिरिक्त पुलिस बल के जरिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी. आवश्यक यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी की जायेगी।

NSIT
Nsmch