LATEST NEWS

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

Sade Sati: साढ़ेसाती में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और किन गलतियों से बचें?

शनि देव की साढ़ेसाती के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानिए शनि को प्रसन्न करने के आसान उपाय और साढ़ेसाती में बचने योग्य प्रमुख गलतियाँ।

Sade Sati: साढ़ेसाती में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या
Sade Sati- फोटो : freepik

Shani Dev Sadesati: हिंदू धर्मशास्त्रों में शनि देव को न केवल न्यायप्रिय बल्कि "कर्मफल दाता" के रूप में जाना जाता है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं – चाहे वह अच्छा हो या बुरा। यही कारण है कि शनि देव की दृष्टि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, विशेषकर साढ़ेसाती के समय।

शनि की साढ़ेसाती का मतलब है वह ढाई-ढाई साल के तीन चरण, जब शनि आपकी जन्म कुंडली के चंद्रमा से संबंधित राशि में, उससे एक पहले और एक बाद की राशि में रहते हैं। यह समय काल अनेक लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।

साढ़ेसाती के दौरान न करें ये गलतियाँ

साढ़ेसाती के समय शनि देव हमारे कर्मों को गहराई से परखते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने कर्तव्यों में लापरवाही करता है। काम को टालता और जिम्मेदारियों से भागता है तो शनि देव उसे दंडित करते हैं। आलस्य और अनियमितता से बचना इस समय सबसे जरूरी होता है।

दान अवश्य करें

शनि देव को दान विशेष प्रिय है। यदि साढ़ेसाती में शनि देव को प्रसन्न करना है तो नीचे दी गई वस्तुओं का दान करें:

NSIT
Nsmch

लोहा

काले वस्त्र

काले तिल

सरसों का तेल

शनिवार को ये दान करना विशेष फलदायक माना जाता है।

शनि को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये संयमित जीवनशैली

नशा और मांसाहार से दूरी रखें

शनि देव संयम और सात्विक जीवन शैली के समर्थक हैं। इसलिए साढ़ेसाती के समय:

शराब, तंबाकू और अन्य नशों से बचें

मांसाहारी भोजन से दूरी बनाएं

सात्विक आहार और शुद्ध आचरण अपनाएं

इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में स्थिरता आती है।

झूठ और फरेब से रहें दूर

शनि को ईमानदार और सत्य बोलने वाले व्यक्ति पसंद आते हैं। झूठ, धोखा या छल-कपट करने वाले व्यक्ति शनि की दृष्टि में अपराधी माने जाते हैं और उन्हें दंडित किया जाता है।इसलिए हमेशा सत्य का मार्ग अपनाएं और कर्म में शुचिता बनाए रखें।

कर्म के आधार पर ही मिलता है शनि देव का न्याय

शनि देव का प्रभाव व्यक्ति की सोच, कर्म और आचरण पर आधारित होता है। यदि आप सच्चे, ईमानदार, मेहनती और संयमी हैं तो साढ़ेसाती भी आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।इन उपायों और सावधानियों को अपनाकर आप शनि की कृपा पा सकते हैं और जीवन की हर चुनौती को सफलता में बदल सकते हैं।