LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

Religion:जिसके साथ भगवान कृष्ण स्वयं खड़े थे उसके 16 साल के लड़के को घेर कर मार दिया गया, सब देखते रहे, जानिए कर्म का सिद्धांत !

Religion: जिसके साथ भगवान कृष्ण स्वयं खड़े थे उसके 16 साल के लड़के घेर के उसके सामने हीं मार दिया...कर्म का सिद्धांत यही तो है। ...

Lord Krishna
कर्म का सिद्धांत- फोटो : Meta

Religion: जिसके साथ भगवान कृष्ण स्वयं खड़े थे उसके 16 साल के लड़के  घेर के उसके सामने हीं मार दिया...कर्म का सिद्धांत यही तो है। क्यों नहीं बचाया। क्या उनको पता नहीं था कि अभिमन्यु आज मारा जाएगा। ऐसा सम्भव है क्या की अंतर्यामी को हीं पता न हो।क्यों नहीं अर्जुन को कहा कि आज अपने बेटे को युद्ध में जाने से रोक लो आज उसे कौरव के कई योद्धा एक साथ घेर कर मार देंगे। अभिमन्यु तो स्वयं भगवान कृष्ण का भांजा भी था। क्यों नहीं बचा लिया?

आखिर केशव ने दुनिया को क्या संदेश दिया। मैं स्वयं भी खड़ा रहूंगा तो भी तुम्हारे किए हुए कर्म के तीव्र प्रारब्ध को रोक नहीं सकता। मैं तुम्हारे अच्छाई और सच्चाई और समर्पण की वजह से तुम्हारे साथ खड़ा हूं। अब तुम्हारा कर्म है युद्ध करना। चुकी बुराई का अंत करना है।तुम्हारा नैतिक समर्थन है तुम्हारे संपूर्ण समर्पण की वजह से। मैं तुम्हारे लिए अस्त्र भी नहीं उठाऊंगा न मैं कोई निर्णय लूंगा। यह कोई साधारण बात है क्या?आखिर ईश्वर ने दुनिया को क्या संदेश दिया?

इसीलिए आगे केशव ने कहा कि मनुष्य को हर समय कार्य को करते हुए कर्म के सिद्धांत का ख्याल रखना चाहिए। वर्तमान में मन की कमान को अपने हाथों में रखो और संपूर्ण समर्पण के साथ नाम जप को कभी मत छोड़ो। गृहस्थ जीवन  में जीवनयापन हेतु उचित कर्म को करते हुए फिर तुम्हे तो मुझ में हीं विलीन होना है बस इसका ख्याल रखो।सब कुछ मंगल होगा। श्री सीताराम कहना हीं होगा। बस इतना समझ लीजिए..या खुद को समझा लिजिए...

कौशलेंद्र प्रियदर्शी की कलम से...