LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Today Love horoscope 3 February 2025: कैसा रहने वाला है आज 12 राशि के जातकों के लिए प्यार के मामले में दिन, जानें किसे मिलेगा ट्रू लव

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करती है।

Today Love horoscope 3 February 2025: कैसा रहने वाला है आज 1
love horoscope- फोटो : freepik

Love Horoscope 03 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करती है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र सकारात्मक स्थिति में है, तो आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुख बना रहेगा। जानें, 3 फरवरी 2025 को सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा प्रेम जीवन।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

आज प्रेम को लेकर आप बेहद उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विवाहित जीवन में रोमांस और रोमांच बना रहेगा। प्रेमी को पढ़ाई और धन लाभ जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

लव लाइफ में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं और पड़ोसी से प्रेम संबंध बनने की संभावना है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी को समय न दे पाने से थोड़ी अनबन हो सकती है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आज अकेले युवक-युवतियों की साथी की तलाश पूरी हो सकती है। प्रेमी से अधिक उम्मीदें रखने से रिश्तों में दरार आ सकती है। संयम और धैर्य से काम लें।

NSIT
Nsmch

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अनुकूल नहीं है। गुस्सा आपके रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकता है। विवाहित व्यक्तियों को भी बहस से बचना चाहिए। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

प्रेम संबंधों को लेकर आज परिवार से बातचीत हो सकती है। हालांकि परिवार से हामी मुश्किल से मिलेगी। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आपके प्रेम संबंधों को लेकर परिवार नाराज हो सकता है, लेकिन शाम तक आप उन्हें मना लेंगे। काम की अधिकता के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। दिन को शांति से बिताएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

आपका मूड आज रोमांटिक रहेगा। पार्टियों और घूमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे। नए प्रेमी या जीवनसाथी की तलाश आज पूरी हो सकती है। विवाहित जीवन में धन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

आपका गुस्सा आपके प्रेम संबंधों में तनाव ला सकता है। जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा और आप उसके प्रति निष्ठावान रहेंगे। बच्चों की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। प्रेमी के परिवार से किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। अपने लव पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

आज प्रेमी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन में वादे निभाने का समय आएगा। विवाहित दंपत्ति को आर्थिक लाभ या व्यवसाय में सफलता मिल सकती है।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

दिन अच्छा बीतेगा और प्रेमी आपके पक्ष में रहेंगे। विवाह की बात करने के लिए दिन शुभ है। नए रिश्तों में जाने की सोच रहे हैं, तो मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज आप अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। विवाह का प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। छात्रों को विदेश में दाखिला मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आनंद का अनुभव करेंगे।