LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के लिए रहेगा विशेष

आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति लेकर आ सकता है, वहीं कुछ को सावधानी से काम लेना होगा।

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, ग्रहों की चाल को दे
horoscope- फोटो : freepik

Today horoscope: रविवार का दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के लिए विशेष रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और ग्रहों के अनुसार आपका दिन कैसा बीतेगा:

मेष राशि (Aries):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन आपको अपने कार्यों में धैर्य और साहस दिखाने की जरूरत है। व्यापार में नई योजना शुरू करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि के जातकों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन में कुछ निराशा हो सकती है। रुपये-पैसे के मामले में सावधानी बरतें और खर्चों पर ध्यान दें। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, लेकिन पुराने विवादों को मत उखाड़ें।

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में नया मेहमान आ सकता है और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer):

कर्क राशि के जातकों को धैर्य और साहस से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ बचत योजना पर चर्चा हो सकती है। आपको संतान के करियर की चिंता रहेगी, लेकिन किसी से धन उधार लेने से बचें। किसी सहयोगी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में ऊंचाइयों को छुएंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। तले-भुने खाने से परहेज करें और बाहरी व्यक्ति से जरूरी जानकारी साझा न करें। बिजनेस के लिए विदेश यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo):

कन्या राशि के जातक सुझबुझ दिखाकर काम करें। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। किसी नई परियोजना में रुचि जाग सकती है, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। व्यवसाय में पार्टनरशिप करने का अवसर मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। बुजुर्गों का साथ मिलेगा और टीमवर्क से काम को आसानी से पूरा करेंगे। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृश्चिक राशि के जातक जल्दबाजी में काम करने से बचें। आंखों से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। पारिवारिक कामों को निपटाने के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius):

धनु राशि के जातकों के लिए पार्टनरशिप में काम करना लाभदायक रहेगा। टीम वर्क से काम पूरा करेंगे और घर में नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और नई नौकरी का अवसर मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें। परिवार के किसी सदस्य से विशेष अनुरोध प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। कारोबार में उछाल देखने को मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और विरोधियों की बातों से बचें।

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान मिल बैठकर निआजेगा। बिजनेस में क्वालिटी पर ध्यान दें। सामाजिक संस्थाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।