LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

15 फरवरी 2025 का लव राशिफल: जानें बुध देव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश का असर

यह लव राशिफल बताता है कि बुध देव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश का असर आपकी लव लाइफ पर कैसा रहेगा। अपने शुभ रंग और अंक के अनुसार दिन को खास बनाएं।

15 फरवरी 2025 का लव राशिफल: जानें बुध देव के शतभिषा नक्षत्र
love horoscope- फोटो : social media

Love horoscope 15 February 2025: 15 फरवरी 2025 को बुध देव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे 12 राशियों की लव लाइफ पर खास असर पड़ेगा। कुछ राशियों को उनके सोलमेट से मिलने का अवसर मिलेगा, जबकि कुछ को अपने रिश्तों में सुधार का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि आपकी लव लाइफ पर इसका क्या असर होगा।

1. मेष राशि (Aries)

बुध देव की कृपा से सिंगल जातकों को शनिवार को उनका सोलमेट मिल सकता है। विवाहित और रिलेशनशिप में रहने वाले जातक अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 8

2. वृषभ राशि (Taurus)

सिंगल जातकों को प्यार में सफलता मिलेगी। कपल्स कहीं घूमने जा सकते हैं, लेकिन विवाहित लोग अपने साथी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे, जिससे उनका मन अशांत रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

3. मिथुन राशि (Gemini)

जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, जिससे बहस की स्थिति बन सकती है। घूमने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल जातकों को अपने सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

4. कर्क राशि (Cancer)

बुध देव की कृपा से सिंगल जातकों को उनका सोलमेट मिल सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और शाम का समय साथी के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

5. सिंह राशि (Leo)

सिंगल जातकों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। रिलेशनशिप में रहने वाले जातक अपने सोलमेट के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

शुभ रंग: पिंक

शुभ अंक: 5

6. कन्या राशि (Virgo)

रिश्ते में परिवार वालों की मंजूरी मिलने से आपका प्यार मजबूत होगा। विवाहित लोगों के जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ेंगी। इस साल शादी की संभावना है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

7. तुला राशि (Libra)

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सिंगल जातकों को शनिवार को अपने सच्चे प्रेम से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद कपल्स का रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों को दिन के अंत तक सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 1

9. धनु राशि (Sagittarius)

शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल्स का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8

10. मकर राशि (Capricorn)

रिलेशनशिप में मौजूद लोग और शादीशुदा जातक साथी संग डेट पर जा सकते हैं। सिंगल जातकों को अपने प्यार का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

11. कुंभ राशि (Aquarius)

सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्रेम नहीं मिल पाएगा। विवाहित लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनकी लव लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 8

12. मीन राशि (Pisces)

पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। शाम को डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ अंक: 4