LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Sawan last Somwar 2025: सावन का आखिरी सोमवार आज, भगवान शिव को आज अर्पित करें ये विशेष वस्तु, महादेव की बरसेगी कृपा

Sawan last Somwar 2025: सावन का पवित्र माह अब समापन की ओर है, आज सावन का अंतिम सोमवार है। आखिरी सोमवार को विशेष प्रकार से भगवान शिव की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है।

भगवान शिव
सावन का आखिरी सोमवार आज - फोटो : social media

Sawan last Somwar 2025: सावन के पवित्र माह का आज आखिरी सोमवार है। आखिरी सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्जना के लिए भक्त सुबह से ही शिवालय पहुंच रहे हैं। महादेव की विशेष पूजा-अर्जना की जा रही है। सावन में सोमवार को भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर माना जाता है।  

सावन का आखिरी सोमवार 

चूकिं अब सावन माह अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और 9 अगस्त को सावन समाप्त हो जाएगा, लेकिन उससे पहले 4 अगस्त यानी आज सावन का अंतिम सोमवार है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस माह में शिव आराधना से सुख-शांति, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि अंतिम सोमवार को भगवान शिव को किन विशेष वस्तुओं का अर्पण करना शुभ माना गया है।

1. रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि यह शिव के अश्रुओं से उत्पन्न हुआ था। अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला अर्पित करने से आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं और जीवन में स्थायित्व आता है।

2. गाय का कच्चा दूध

शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। अगर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर अर्पित किया जाए तो इसका प्रभाव और भी अधिक हो जाता है। इससे संतान सुख, वैवाहिक जीवन में शांति और शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

NSIT
Nsmch

3. गंगाजल

गंगाजल को सबसे पवित्र जल माना गया है। सावन में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की परंपरा विशेष फलदायी मानी जाती है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त के दुख-दर्द हर लेते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. बेलपत्र और भांग-धतूरा

भगवान शिव को बेलपत्र, भांग और धतूरा अत्यंत प्रिय हैं। मान्यता है कि इन्हें अर्पित करने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर सावन के अंतिम सोमवार को इन्हें श्रद्धा से चढ़ाने से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है।

महादेव की बरसेगी विशेष कृपा 

इस तरह अगर आप श्रद्धा और भक्ति से शिव पूजा करते हैं और इन विशेष चीजों को अर्पित करते हैं तो यह सावन माह का समापन आपकी आस्था को कई गुना फल देने वाला हो सकता है। इस अवसर पर व्रत, रुद्राभिषेक और शिव चालीसा का पाठ भी लाभकारी माना गया है।