LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

Tulsi ke totkay: वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति, होगें मालामाल, गुरुवार को ऐसे करें तुलसी की पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का अत्यधिक महत्व है। तुलसी के पौधे को तुलसी माता के रूप में सम्मानित किया जाता है और इसे नियमित रूप से पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा जाता है।

Tulsi ke totkay
गुरुवार को करें तुलसी की पूजा- फोटो : social Media

Tulsi ke totkay:धर्म शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त, गुरुवार के दिन किए गए कुछ उपाय आपके भाग्य में परिवर्तन ला सकते हैं।तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। बृहस्पतिवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन तुलसी के कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने की मान्यता है। इस दिन मां तुलसी की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

सबसे पहले, बृहस्पतिवार के दिन सुबह स्नान करें। स्नान के बाद, तुलसी की जड़ को कच्चे दूध से सींचें। यह क्रिया तुलसी माता को प्रसन्न करने के लिए की जाती है।

इसके बाद, शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। यह दीपक जलाने से मान्यता है कि तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

यदि आप गुरुवार का व्रत कर रहे हैं, तो पीले रंग के वस्त्र पहनें।इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए और साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। केले के पेड़ में जल चढ़ाने से भी आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है।

NSIT
Nsmch