LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Chhath puja 2025: छठ के दिन आपके जिले में कब दर्शन देंगे सूर्य भगवान, जानिए बिहार के 38 जिलों में सूर्योदय-सूर्यास्त की टाइमिंग

Chhath puja 2025: 27 अक्टूबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि चौथे दिन सोमवार, 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

Chhath puja Sunrise sunset timings in 38 Bihar districts
जानें जिलों के सूर्योदय-सूर्यास्त का समय- फोटो : social Media

Chhath puja 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व शनिवार, 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ के साथ आरंभ हुआ, जिसके बाद आज खरना के दिन व्रतियों ने तन-मन को शुद्ध कर छठी मैया का प्रसाद तैयार किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।

तीसरे दिन यानी रविवार, 27 अक्टूबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि चौथे दिन सोमवार, 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। यह पर्व आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें व्रती नदियों और तालाबों के किनारे पूजा-अर्चना करते हैं।

Diarch GO

सूर्यास्त और सूर्योदय का समय:

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को पूरे बिहार में सूर्यास्त का समय शाम 5:01 से 5:18 बजे के बीच रहेगा, जबकि 28 अक्टूबर को सूर्योदय 5:45 से 6:01 बजे के बीच होगा। प्रमुख जिलों का समय इस प्रकार है: पटना और गया में सूर्यास्त 17:11 और सूर्योदय 05:55 बजे, भागलपुर में 17:04 और 05:47 बजे, मुजफ्फरपुर में 17:10 और 05:54 बजे। इसी तरह पूर्णिया 17:02/05:46, दरभंगा 17:08/05:52, सहरसा 17:05/05:49, खगड़िया 17:06/05:49, बेगूसराय 17:08/05:50, भोजपुर 17:09/05:52, रोहतास 17:17/05:58, औरंगाबाद 17:15/05:57, नालंदा 17:11/05:53, गोपालगंज 17:13/05:58, सीवान 17:14/05:58, समस्तीपुर 17:07/05:51, वैशाली 17:11/05:55, सीतामढ़ी 17:09/05:54, मधुबनी 17:07/05:52, सुपौल 17:06/05:51, कटिहार 17:02/05:45, किशनगंज 17:04/05:47, अररिया 17:01/05:46, मधेपुरा 17:04/05:48, मुंगेर 17:06/05:49, लखीसराय 17:08/05:50, जहानाबाद 17:12/05:55, अरवल 17:14/05:56, शेखपुरा 17:09/05:51, जमुई 17:08/05:50, नवादा 17:10/05:52, सारण (छपरा) 17:08/05:49, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) 17:11/05:57, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) 17:12/05:59

मौसम विभाग का अपडेट: पटना मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को पूरे बिहार का मौसम व्रतियों के लिए अनुकूल रहेगा। सुबह हल्की धुंध या कुहासा रह सकता है, लेकिन दिन में आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हल्की ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहेगा।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग ने व्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदियों और तालाबों के किनारे सावधानी बरतें और मौसम की अद्यतन जानकारी के लिए विभाग के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहें। दोनों दिनों में सुबह और शाम के अर्घ्य के समय आसमान साफ रहेगा और दृश्यता सामान्य रहेगी, जिससे सूर्योपासना करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।