कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब तीन स्कूलों में बम होने का आया फोन, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

शुक्रवार सुबह दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को ई-मेल से बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

 bomb threat
bomb threat- फोटो : news4nation

Bomb Threat : पटना के कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की मिली एक के बाद एक धमकी के बाद देश के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है जहां स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 


दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को ई-मेल से बम की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि सेंट्रल दिल्ली के झंडेवालान में मौजूद BT तमिल स्कूल ने सुबह करीब 9.12 बजे DFS को धमकी के बारे में बताया।

Diarch GO


पेरेंट्स को भेजे मैसेज में एक और स्कूल ने कहा, "प्रिय पेरेंट्स, आज सुबह स्कूल को सिक्योरिटी की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर, पुलिस ज़रूरी सिक्योरिटी के लिए स्कूल में है। सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्कूल के सेफ घोषित होने के बाद, क्लास फिर से शुरू हो जाएंगी।"


हालांकि पटना के कोर्ट परिसरों की तरह ही दिल्ली के स्कूलों में बम होने की मिली धमकी भी फर्जी साबित हुई। किसी भी स्कूल में कोई बम नहीं मिला है। यह कुछ उसी तरह का रहा है जैसे पिछले एक सप्ताह के दौरान पटना के कोर्ट परिसरों में बम की धमकी फर्जी साबित हुई। 

NSIT
Nsmch