LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

One nation one election - संसद में आज पेश हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन बिल, भाजपा के सभी सांसदों को सदन मौजूद रहने का निर्देश,कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

One nation one election - संसद में भाजपा के सभी सांसदों को आज सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर व्हीप जारी किया गया है। कांग्रेस ने भी व्हिप जारी कर दिया है। आज सदन में वन नेशन वन इलेक्शन बिल को प्रस्तुत किया जा सकता है।

National News
संसद में आज पेश हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन बिल- फोटो : Hiresh Kumar

NEW DELHI - संसद का शीतकालीन सत्र ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।  केंद्र सरकार आज संसद में महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा के सभी सांसदों को आज संसद में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इसको लेकर पार्टी की तरफ व्हीप जारी किया गया है। माना जा रहा है कि आज संसद में वन नेशन वन इलेक्शन का बिल प्रस्तुत किया जा सकता है।

भाजपा ने जारी किया व्हिप

 संसद के पार्टी  के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने व्हीप जारी करते हुए भाजपा के सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान संसद में महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा और उसे पारित किया जाना है। जिसमें सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

वन नेशन वन इलेक्शन

बता दें कि संसद में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार प्रस्ताव ला सकती है। केंद्रीय कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे संसद में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाना है। मोदी सरकार इसी सत्र में बिल को पारित कराने की कोशिश में है।उधर, राज्‍यसभा में आज भी 'संविधान पर चर्चा' होगी। 

कैबिनेट ने बिल को दे दी है मंजूरी

कथित तौर पर सोमवार को लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल पेश हो सकता है.  हालांकि, सोमवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल पेश नहीं किया गया. 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को मंजूरी दे दी गई थी. कैबिनेट ने दो ड्रॉफ्ट कानूनों को मंजूरी दी थी, इसमें से एक संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से संबंधित है, 

NSIT
Nsmch

कांग्रेस ने जारी किया व्हिप 

उधर कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल वन नेशन वन इलेक्‍शन बिल के पक्ष में नहीं हैं।

शिवसेना ने भी जारी किया व्हिप 

शिवसेना ने सांसदों को व्हिप जारी कर मंगलवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है. लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि सदन में ‘कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे/विधायी कार्य’ पर चर्चा की जानी है और उन्हें पारित किया जाना है।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है। 

बहरहाल देश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ आयोजित करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। इसके बाद इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास भेजा जा सकता है। लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 को लोकसभा में पेश करेंगे।