LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

ताजा रुझानों में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन आगे, एनडीए के हाथ से सरक रही सत्ता की चाभी

ताजा रुझानों में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन आ

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की सत्ता में  किसके सिर सजेगा ताज इसका निर्णय अब से कुछ घंटो बाद हो जाएगा.ताजा रुझानों के मुताबिक हरियाणा में भाजपा के हाथ से सत्ता सरकती दिख रही है.हरियाणा में कांग्रेस 42 सीट पर आगे है , भाजपा 16 सीट पर आगे है.तो जम्मू-कश्मीर में एनडीए को 26 सीट मिलती दिख रही है तो इंडिया गठबंधन को 31 सीट और पीडीपी को 4 सीटे मिलती दिख रही है.

दोनों जगहों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से आरंभ हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरु हो गया है.  हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का जनादेशकुछ घंटे में  आ जाएगा. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  से डाले गए वोटों की गिनती होगी. प्रारंभिक रुझान सुबह 9 बजे से आने लगेंगे, जबकि फाइनल नतीजे दोपहर तक स्पष्ट होने की संभावना है.

जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी, जबकि हरियाणा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. हरियाणा में एक ओर जहां बीजेपी को तीसरी बार सत्ता वापसी की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस को भी वापसी की संभावना दिख रही है. हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है. भाजपा पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है और इस बार तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रही है. दूसरी ओर, कांग्रेस पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है और इस चुनाव में वापसी करने की उम्मीद कर रही है.